Barish Ke Liye Totka: गधों को गुलाब जामुन खिलाने से प्रसन्न होते हैं इंद्र देव? अच्छी बारिश के लिए कहीं मेढक-मेढकी की शादी तो कहीं गधों को खिलाया जा रहा गुलाब जामुन / Image: AI Generated
भोपाल: Barish Ke Liye Totka आषाढ़ का मौसम बीतने को है और सावन आने में अब मात्र 10 से 12 दिन शेष रह गए हैं। लेकिन बारिश की बात करें तो अभी भी किसानों के माथे पर चिंता की लकीर साफ दिख रही है। ऐसा इसलिए भी क्यों कि अन्नदाता अपने खेतों में बुआई कर चुके हैं। हालांकि मौसम विभाग ने ये मानसून की पूरी तरह सक्रीय होने की पुष्टि कर दी है, लेकिन अभी किसानों को मूसलाधार बारिश का इंतेजार है। वहीं, अब बारिश के लिए किसान और आम जनता कई तरह के टोटके अपनाए जा रहे हैं। लोग अच्छी बारिश के लिए कहीं गधों को गुलाब जामुन खिला रहे हैं तो कहीं मेढक-मेढकी की शादी कराई जा रही है।
Barish Ke Liye Totka मिली जानकारी के अनुसार भटके मानसून को बुलाने के लिए मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अनोखा टोटका अपनाया गया है। यहां लोगों ने अच्छी बारिश की कामना के लिए गधों को गुलाब जामुन खिलाया है। लोगों का मानना है कि नाराज इंद्रदेव को मनाने के लिए ऐसा किया जाता है। गाधों को गुलाब जामुन खिलाने के साथ-साथ लोग ‘इंद्र देव मान जाओ’… का आह्वान करने प्रार्थना भी कर रहे हैं। गधों को गुलाब जामुन खिलाकर इंद्रदेव को मनाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दूसरी ओर सूरजपुर में बारिश की बेरुखी को देखते हुए किसानों ने आधुनिक संसाधनों से नहीं, बल्कि अपनी पुरानी लोक आस्था का सहारा लिया है। भैयाथान के गोविंदगढ़ से मेंढक की बारात पूरे उत्साह के साथ दर्रीपारा पहुंची, जहां ग्रामीणों ने डीजे बाजा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच मेंढक और मेंढकी का अनोखा विवाह कराया। ग्रामीणों का मानना है कि इस अनूठी परंपरा से इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और अच्छी बारिश होती है। अब हर किसान की निगाह आसमान पर टिकी है, ताकि समय रहते बारिश हो और धान की रोपाई पूरी हो सके।
वहीं, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणाली और पश्चिमी विक्षोभ के असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिली है। जिससे प्रदेश में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत बारिश की संभावना जताई है। साथ ही अगले 24 घंटे में डिंडौरी और उमरिया में भारी बारिश होने की संभावना है।
| मौसम की स्थिति | जिले |
|---|---|
| 🌧️ अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना | डिंडौरी, उमरिया |
| ☔ बारिश की संभावना | भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी |
| ⛅ बादलों के बीच धूप निकलने की संभावना | श्योपुर, गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, आगर-मालवा, रतलाम, नीमच, मंदसौर |