शादी में सास ने दामाद को गिफ्ट किया एके 47 रायफल, यकीन न हो तो देखिए ये वीडियो

Ads

शादी में सास ने दामाद को गिफ्ट किया एके 47 रायफल, यकीन न हो तो देखिए ये वीडियो

  •  
  • Publish Date - November 28, 2020 / 11:03 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

कराचीः शादी-ब्याह जैसे आयोजनों में तोहफा देने का रिवाज प्रचलित है। प्रायः लोग गिफ्ट और पैसे देते हैं, लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि किसी ने दूल्हे को एके 47 गन शादी के तोहफे में दिया है। जी हां, ये सुनकर आप हैरान जरूर होंगे, लेकिन इससे भी बड़ी हैरानी की बात तो ये है कि एक महिला ने दूल्हे को यह गिफ्ट दिया है। शादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है।

Read More: सस्ता हुआ सोना, 8000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है गोल्ड

बताया जा रहा है कि यह वीडियो पाकिस्तान का है, जहां शादी समारोह में एक महिला ने दूल्हे को एके 47 गिफ्ट किया है। इस मौके पर पहले महिला स्टेज पर आती है और दूल्हे का माथा चूमती है। इसके बाद उसे रायफल गिफ्ट करती है। रायफल को देखते ही वहां मौजूद सभी लोग शोर मचाने लगते हैं। यह वीडिया एक पाकिस्तानी शख्स ने शेयर की है।

Read More: वाहन चेकिंग में 17 लाख की अवैध शराब जब्त, चालक सहित तीन लोगों को पुलिस ने दबोचा

वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ’ऐसी सास सबको मिलनी चाहिए…जो दामाद की भावनाओं का भी ख्याल रखे।

Read More: एक्ट्रेस विद्या बालन ने डिनर के लिए किया मना तो करवा दी शूटिंग कैंसिल ! कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री विजय शाह पर लगाए गंभीर आरोप