लॉकडाउन में नहीं मिल रहा था पंडित तो महिला एसआई ने संपन्न कराई शादी, गूगल की मदद से पढ़े मंत्र

Ads

लॉकडाउन में नहीं मिल रहा था पंडित तो महिला एसआई ने संपन्न कराई शादी, गूगल की मदद से पढ़े मंत्र

  •  
  • Publish Date - May 2, 2020 / 11:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान कई अलग और रोचक किस्से भी निकलकर सामने आ रहे हैं। कोरोना वॉरियर्स की अहम भूमिका निभा रही पुलिस  सामाज सेवा भी कर रही है। 

पढ़ें- ऋषि कपूर की हंसमुख फोटो शेयर कर पत्नी नीतू ने लिखा इमोशनल कैप्शन, कहा- ‘हमारी

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में लॉकडाउन के बीच एक ऐसी अनोखी शादी हुई, जिसमें वर-वधु पक्ष के फेरे कराने के लिए कोई पंडित नहीं मिल रहा था। फिर गश्त पर निकलीं झोटेश्वर पुलिस चौकी में पदस्थ महिला एसआई अंजली अग्निहोत्री ने शादी कराई। महिला पुलिस अधिकारी को शादी के मंत्र पढ़ते हुए और फेरे करवाते हुए देख लोगो अचरज में पड़ गए। 

पढ़ें- वर्चुअल चैट शो की वजह से उर्वशी पड़ी बड़ी मुसीबत में, मोबाइल ने दिय…

शादी कराने के लिए उन्होंने मंत्रोच्चारण किया और कुछ मंत्र गूगल की मदद से पूरे किए। एसआई अंजली अग्निहोत्री ने मंत्र पढ़ते हुए दीपक जलवाया और परिणय के सात फेरे लगवाए। एसआई ने वर-वधु को सात वचनों के साथ कानून का पालन करने की जानकारी भी दी।

पढ़ें- इरफान खान के बेटे ने लोगों का आभार जताने किया भावुक पोस्ट, जानिए क्

श्रीनगर के रहने वाले लक्ष्मण चौधरी का विवाह नरसिंहपुर के इतवारा बाजार की रहने वाली ऋतु चौधरी से तय हुआ था। दोनों परिवारों ने बाकायदा शादी करने की जिला प्रशासन से अनुमति भी ले रखी थी।

पढ़ें- एक फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपए ​फीस लेते थे इरफान खान, जानिए परिवार …

बताया जा रहा है कि यह विवाह झोटेश्वर के पार्वती मंदिर में सीमित मेहमानों की उपस्थिति में सम्पन्न होना था। पंडित नहीं होने के कारण परिवार वालों ने वहां की ब्राह्मण समाज से ताल्लुक रखने वाली झोटेश्वर की थाना प्रभारी अंजली अग्निहोत्री से विवाह संपन्न कराने का आग्रह किया और थाना प्रभारी ने वर-वधु के विवाह की रस्में पूरी भी करवाईं।