ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का गोरखधंधा, कमरे में युवक-युवतियां मिले संदिग्ध हालत में, नजारा देख पुलिस के भी उड़े होश

Ads

पुलिस ने देखा कि अंदर देह व्यापार का धंधा चल रहा था और कई युवक और युवतियां संदिग्ध हालत में मिले जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

  •  
  • Publish Date - October 11, 2022 / 05:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

Police busted online sex racket

Sex Racket in Beauty parlour: पटना। पाश इलाके में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जब पुलिस ब्यूटी पार्लर के अंदर गई तो वहां के नजारे को देखकर दंग रह गई। पुलिस ने देखा कि अंदर देह व्यापार का धंधा चल रहा था और कई युवक और युवतियां संदिग्ध हालत में मिले जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

संदिग्ध हालत में युवक-युवती गिरफ्तार

Sex Racket in Beauty parlour: पुलिस सूत्रों की मानें तो श्रीकृष्‍णापुरी थाने के इलाके में एक ब्‍यूटी पार्लर से तीन लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। इन लड़कियों के साथ कई लड़के भी थे, जिन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़के और लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। लड़के-लड़कियों ने पुलिस के पूछताछ करने पर अजीबोगरीब जवाब दिए

ब्‍यूटी पार्लर संचालक फरार

Sex Racket in Beauty parlour: बताया जा रहा है कि ब्‍यूटी पार्लर का संचालक छापेमारी में नहीं पकड़ा जा सका। वह भागने में कामयाब रहा। वहां काम करने वाली लड़कियों और ग्राहकों को पुलिस ने पकड़ा है। गिरफ्तार युवकों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

युवती से सामूहिक दुष्‍कर्म करने वाले पकड़े गए

Sex Racket in Beauty parlour: इधर, बिहटा में नवविवाहित युवती के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म करने वाले पांच आरोपितों को पुलिस ने धर दबोचा है। यह घटना चार दिनों पहले हुई थी। बताया जाता है कि दुष्कर्म मामले में पुलिस ने पीड़‍ित महिला ने चार लोगो को नामजद करते हुए आधा दर्जन अज्ञात पर मामला दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक नामजद आरोपी प्रिंस कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

पांच आरोपी अब तक गिरफ्तार

Sex Racket in Beauty parlour: इस संबंध में थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम एक युवती के साथ नौ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वही उन्होंने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक