Supreme Court Satya Niketan Building Collapse: सत्य निकेतन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, इतने लोगों की हुई थी मौत, हाईकोर्ट ने MCD, सीएम और केंद्र सरकार से मांगा है जवाब

Ads

Supreme Court Satya Niketan Building Collapse: सत्य निकेतन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, इतने लोगों की हुई थी मौत

  •  
  • Publish Date - September 10, 2026 / 11:05 AM IST,
    Updated On - September 10, 2026 / 11:06 AM IST

Supreme Court Satya Niketan Building Collapse: सत्य निकेतन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, इतने लोगों की हुई थी मौत, हाईकोर्ट ने MCD, सीएम और केंद्र सरकार से मांगा है जवाब /image: IBC24 file

नई दिल्ली। Supreme Court Satya Niketan Building Collapse: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को इमारत गिरने से सात लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, सत्य निकेतन PG हादसे पर आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court Hearing Today) में सुनवाई होगी। इससे पहले हाईकोर्ट कोर्ट ने कहा था कि मुद्दे को दिल्ली तक सीमित नहीं रखेंगे बल्कि देशभर में जर्जर और अवैध इमारतों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने भी इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए MCD, दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार और पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके साथ ही NHRC और दिल्ली यूनिवर्सिटी से 10 दिन में जवाब मांगा है।

सात लोगों की हुई थी मौत (Satya Niketan PG Accident)

Supreme Court Satya Niketan Building Collapse सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर को एक इमारत गिरने से सात लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पीजी का संचालन करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह इस मामले में अब तक हुई पांचवीं गिरफ्तारी है। इस इमारत का इस्तेमाल छात्रों के लिए ‘पेइंग गेस्ट’ (पीजी) आवास के रूप में किया जा रहा था। इमारत के मलबे से 12 लोगों को निकाला गया था जिनमें से सात लोगों की मौत हो गई थी और पांच अन्य ज़ख्मी हैं।

अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार (Delhi PG Building Collapse)

Satya Niketan Latest News पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीजी संचालक सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है। इससे पहले पुलिस ने भवन ढहने के सिलसिले में इमारत की मालकिन 75 वर्षीय उर्मिला गुप्ता, वायु सेना से सेवानिवृत्त 81 साल के उनके पति हरिराम गुप्ता और उनके बेटे महेश गुप्ता (52) को गिरफ्तार किया था। वहीं, इमारत के तलघर में मरम्मत का काम करा रहे ठेकेदार सोनाज को उत्तर प्रदेश के कासगंज से गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़ें