Rapido Rider Viral Video : महिलाओं के शारीरिक संपर्क से बचने के लिए राइडर ने निकाला अनोखा जुगाड़, ऐसे देता है राइड, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

Ads

महिलाओं की सुरक्षा और सहजता को ध्यान में रखते हुए एक रैपिडो राइडर का अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राइडर बाइक चलाते समय अपनी पीठ पर बैग रखता है ताकि महिला यात्री और उसके बीच दूरी बनी रहे और सफर के दौरान वे असहज महसूस न करें।

  •  
  • Publish Date - March 8, 2026 / 08:35 PM IST,
    Updated On - March 8, 2026 / 08:38 PM IST

Rapido Rider Viral Video / Image Source : IBC24 / X

HIGHLIGHTS
  • महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए रैपिडो राइडर का अनोखा तरीका वायरल।
  • बाइक चलाते समय पीठ पर बैग रखकर बनाए रखता है दूरी।
  • सोशल मीडिया पर लोग राइडर की सोच की कर रहे जमकर तारीफ।

नई दिल्ली :Rapido Rider Viral Video महिलाओं की सुरक्षा को लेकर समाज में कई तरह की नई पहलें सामने आ रही हैं। इसी बीच एक रैपिडो राइडर का अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक महिला द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रैपिडो राइडर बाइक चलाते समय अपनी पीठ पर बैग लगाए नजर आता है, जिससे महिला यात्री और राइडर के बीच दूरी बनी रहती है।

शारीरिक संपर्क से बचने के लिए अपनी पीठ पर बैग रखता है राइडर

सोशल मीडिया की एक यूजर Mamtasulaniya ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया है। Viral Video News वीडियो में महिला यात्री राइडर से पूछती है कि वह बाइक चलाते समय अपनी पीठ पर बैग क्यों लगाए हुए है। इस पर रैपिडो राइडर बताता है कि वह ऐसा इसलिए करता है ताकि महिला यात्रियों को सफर के दौरान असहज महसूस न हो और उनके साथ किसी तरह का शारीरिक संपर्क न हो।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

राइडर का कहना है कि यह कदम महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखकर उठाया गया है। हालांकि राइडर ने यह भी बताया कि कई लोग उन्हें बैग सामने रखने की सलाह देते हैं, लेकिन बैग की वजह से पीछे बैठने वाली महिला यात्री और राइडर के बीच दूरी बनी रहती है। इससे सफर के दौरान महिलाएं ज्यादा सुरक्षित और सहज महसूस कर सकें। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इस राइडर की सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-

 

 

रैपिडो राइडर का वीडियो क्यों वायरल हो रहा है?

रैपिडो राइडर बाइक चलाते समय अपनी पीठ पर बैग रखता है ताकि महिला यात्री और उसके बीच दूरी बनी रहे। इसी अनोखी पहल की वजह से वीडियो वायरल हो गया।

राइडर ऐसा क्यों करता है?

राइडर का कहना है कि वह महिलाओं को सफर के दौरान सुरक्षित और सहज महसूस कराने के लिए ऐसा करता है।

सोशल मीडिया पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है?

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स राइडर की सोच और महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार की जमकर सराहना कर रहे हैं।