नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए जहां देश में जद्दोजहद की स्थिति बन गई है। भीड़-भाड़ पर पुलिस खास नजर बनाए रखी है। पंजाब प्रांत के सियालकोट में पुलिस ने एक विवाह समारोह पर छापा मारकर दूल्हे और कई अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पढ़ें- राहत की खबर, चीन में शोधकर्ताओं ने कोरोना से लड़ने वाले 69 दवाओं की पहचान की,..
पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए हर तरह के सार्वजनिक आयोजनों पर पंजाब सरकार ने रोक लगाई हुई है।
पढ़ें- दुनिया में कोविड-19 मरीजों का बढ़ रहा आंकड़ा, अमेरिका में 400 से अध…
लोगों को एक साथ एक जगह इकट्ठा होने से रोकने के लिए बनाए गए इस नियम की काट अजीम नवाज नाम के एक व्यक्ति ने मस्जिद की छत पर छिपकर अपने वलीमे के आयोजन के साथ करनी चाहीॉ। लेकिन, छत इतनी ऊंचाई पर नहीं थी कि वहां बड़ी संख्या में मौजूद लोग अन्य लोगों की नजरों से बच सकें।
प़ढ़ें- कोरोना वायरस: मौत का आंकड़ा 14 हजार 600 के पार, 180 देशों में 3 लाख…
सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गईं और अजीम नवाज और पार्टी में आए कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सियालकोट कैंट की पुलिस ने नवाज, उसके परिजनों, कुछ मेहमानों और मस्जिद प्रबंधकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।