‘स्पर्म डोनर’ से हो गया महिला को प्यार, मां नहीं बनने पर किया था संपर्क, अब दोनों बने पति-पत्नी

'स्पर्म डोनर' से हो गया महिला को प्यार, मां नहीं बनने पर किया था संपर्क : Woman falls in love with 'sperm donor'

‘स्पर्म डोनर’ से हो गया महिला को प्यार, मां नहीं बनने पर किया था संपर्क, अब दोनों बने पति-पत्नी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: June 9, 2022 8:57 pm IST

नई दिल्लीः मां बनने का सपना हर महिला जरूर देखती है। जब महिला नेचुरल तरीके से मां नहीं पाती तो उनकी जिंदगी निराशा से भर जाती है। फिर कृत्रिम तरीके मां बनने की कोशिश करती है। आज हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने जा रहे जो नेचुरल तरीके से मां बनने में असमर्थ थी। फिर महिला ने एक्स बॉयफ्रेंड से पहले स्पर्म की मांग की और फिर दोनों को प्यार हो गया। महिला की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Read more : नूपुर के विवादित बोल पर सवाल करने वाले अरब देशों को भारत का जवाब, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बोले- किसी का निजी विचार सरकार का बयान नहीं 

महिला का नाम सी राईनी है। वह 46 साल की हैं। उन्होंने बताया कि जब वो 21 साल की थीं, उन्होंने तब 24 साल के रहे डेमियन को डेट किया था। लेकिन बाद में वो दूर हो गए और फिर 20 साल तक नहीं मिले। लेकिन दो दशक बाद राईनी ने डेमियन को फ़ेसबुक पर एक मैसेज भेजा, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी।

Read more : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, महिला समेत 5 लोंगों की मौत, 3 की हालत गंभीर 

दरअसल, न्यूजीलैंड की रहने वाली राईनी और डेमियन कभी एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन डेमियन के 18 हजार किलोमीटर दूर लंदन चले जाने के बाद वो एक दूसरे से अलग हो गए। आगे चलकर राईनी और डेमियन दोनों की शादी हो गई। डेमियन के दो बच्चे हुए जबकि राईनी एक जेनेटिक समस्या के कारण मां नहीं बन सकीं।

Read more :  इंडिया-साउथ अफ्रीका सीरीज में कोरोना की एंट्री, ये स्टार खिलाड़ी मिले संक्रमित, मचा हड़कंप 

महिला को एक स्पर्म डोनर की तलाश थी

इस बीच राईनी अपने पति से अलग हो गईं और सिंगल मदर के रूप में आगे बढ़ने का फैसला लिया। उन्हें एक स्पर्म डोनर की तलाश थी। तभी फ़ेसबुक पर उन्हें डेमियन दिखाई दिया। उन्होंने डेमियन को मैसेज किया और उसे अपना वादा दिलाया। दरअसल, डेटिंग के समय डेमियन ने कहा था कि अगर वो मां नहीं बन सकी तो वह उसके बच्चे का पिता बनना पसंद करेगा। वादे के मुताबिक डेमियन ने स्पर्म डोनेट करने के लिए हां कर दिया। फिर दोनों ने शादी भी कर ली। राईनी कहती हैं- ‘मेरा स्पर्म डोनर मेरा पति बन गया।’


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।