CG Weather Update Today: राजधानी समेत इन जिलों में बढ़ेगी गर्मी, इन इलाकों में बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

Ads

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में अब ठंड का असर कम हो रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया

  •  
  • Publish Date - February 6, 2026 / 08:07 AM IST,
    Updated On - February 6, 2026 / 08:12 AM IST

CG Weather Update Today/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में अब ठंड का असर कम हो रहा है।
  • रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया है।
  • मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना जताई है।

CG Weather Update Today: रायपुर: छत्तीसगढ़ में अब धीरे-धीरे ठंड का असर कम हो रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई ऐसे इलाके हैं, जहां दिन में गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया है। हालांकि मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ (CG Weather Update Today) इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह कोहरा छा रहा है, लेकिन दोपहर में पड़ रही धूप के चलते ठंड का असर अब कम हो गया है। हीं सुबह और शाम-रात में ही ठंड का असर है।

फाल्गुन आते ही मौसम में हुआ बड़ा बदलाव

CG Weather Update Today: फाल्गुन की शुरुआत होते ही राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में अब गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया है। गुरूवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से ज्यादा रहा। गुरूवार को रायपुर और जगदलपुर प्रदेश के सबसे गर्म जिले रहे। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहे (CG Weather Update Today) है कि, आने वाले दिनों में पारा और चढ़ सकता है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद अगले तीन दिनों तक 1 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी।

पेंड्रा रोड में हो सकती है बारिश

CG Weather Update Today: जहां एक तरफ राजधानी रायपुर में गर्मी पड़नी शुरू हो गई है, तो वहीँ प्रदेश के कुछ इलाकों में (CG Weather Update Today) बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च तक रात में हल्की ठंड रह सकती है, लेकिन दिन का पारा चढ़ेगा। पिछले 24 घंटे में पेंड्रा रोड में हल्की बारिश होने की संभवना है।

इन्हे भी पढ़ें:-

छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव क्यों देखने को मिल रहा है?

फाल्गुन माह की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव स्वाभाविक है। दिन का तापमान बढ़ रहा है, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड बनी हुई है।

रायपुर में आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में दिन के समय गर्मी बढ़ेगी, वहीं अगले कुछ दिनों में न्यूनतम मौसम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है।

क्या छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है?

हां, मौसम विभाग ने पेंड्रा रोड और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

सुबह कोहरा और दोपहर में गर्मी क्यों महसूस हो रही है?

मौसम में मौसमी बदलाव के कारण सुबह को नमी और ठंडी हवाओं से कोहरा बन रहा है, जबकि दोपहर में धूप तेज होने से मौसम गर्म महसूस हो रहा है।

क्या मार्च तक ठंड का असर बना रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार मार्च तक रात और सुबह में हल्की ठंड रह सकती है, लेकिन दिन के समय मौसम लगातार गर्म होता जाएगा।