Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले पांच दिनों तक गरज चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले पांच दिनों तक गरज चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले पांच दिनों तक गरज चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Chhattisgarh Rain Alert | Photo Credit: AI

Modified Date: June 3, 2026 / 08:56 am IST
Published Date: June 3, 2026 8:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • कई जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश
  • मंगलवार को कई शहरों के तापमान में गिरावट
  • मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की

रायपुर: Chhattisgarh Rain Alert पूरा भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। नौतपा के दौरान आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। (Heatwave News) सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जा रहा है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। वहीं बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी लोग भीषण गर्मी से परेशान हो चुके हैं, लेकिन इसी बीच राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।

अगले पांच दिनों में होगी बारिश

Chhattisgarh Monsoon Update मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन प्रणालियों के प्रभाव से आगामी 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, अंधड़ और वज्रपात (आकाशीय बिजली) का दौर जारी रहेगा।

तापमान में हल्की गिरावट

बात करें ​बीते दिन मंगलवार की तो प्रदेश के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है। सबसे ज़्यादा राजनांदगांव में 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं बालोद में 40.6, रायपुर में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा बिलासपुर में 40.3, सक्ती में 39.1 डिग्री तापमान पहुंचा और जगदलपुर में 35.6, अंबिकापुर में 35.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।