Chhattisgarh Weather Update: नौतपा के बीच मिलेगी गर्मी से राहत, अगले तीन दिनों में गरज चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Ads

Chhattisgarh Weather Update: नौतपा के बीच मिलेगी गर्मी से राहत, अगले तीन दिनों में गरज चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

  •  
  • Publish Date - May 30, 2026 / 07:30 AM IST,
    Updated On - May 30, 2026 / 07:31 AM IST

Chhattisgarh Weather Update | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • गले तीन दिनों में अंधड़ और हल्की बारिश
  • तापमान में गिरावट, 3 से 5 डिग्री तक कमी
  • राजनांदगांव सबसे गर्म

रायपुर: Chhattisgarh Weather Update पूरा भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। नौतपा के दौरान आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। (Heatwave News) सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जा रहा है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। वहीं बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी लोग भीषण गर्मी से परेशान हो चुके हैं, लेकिन इसी बीच राहतभरी खबर सामने आई है। अगले तीन दिनों में यहां गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना

Chhattisgarh Me Monsoon Kab Aayega मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होंगी, जिसके चलते कई इलाकों में अंधड़ और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

तापमान में हल्की गिरावट दर्ज

बात करें तापमान की तो यहां उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 3 से 5 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा गर्म रहने वाला शहर राजनांदगांव है, यहां बीते दिन 46 डिग्री तापमान दर्ज की गई है और दुर्ग में 44.5, रायपुर में 42.8 डिग्री तापमान रहा है। इसके अलावा कवर्धा में 42.3, बिलासपुर में 42 डिग्री तक तापमान पहुंचा है। जगदलपुर में 38.6, अंबिकापुर में 36 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

छत्तीसगढ़ में बारिश कब होगी?

अगले तीन दिनों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

नौतपा क्या है?

नौतपा गर्मी के 9 दिन होते हैं जब सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं और तापमान चरम पर पहुँच जाता है।

राजनांदगांव का तापमान कितना है?

46°C दर्ज किया गया है, जो प्रदेश में सबसे अधिक है।