Weather Update: इन राज्यों में भारी बारिश के साथ गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ads

Weather Update: पहाड़ी राज्यों और यूपी समेत कई अन्य मैदानी राज्यों में 02 और 03 मार्च को भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

  •  
  • Publish Date - March 1, 2025 / 07:31 PM IST,
    Updated On - March 1, 2025 / 07:31 PM IST

Weather Update Today | Image Credit: IBC24 File Photo

HIGHLIGHTS
  • उत्तर भारत में मार्च महीने में भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
  • पहाड़ी राज्यों और यूपी समेत कई अन्य मैदानी राज्यों में 02 और 03 मार्च को भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर में 02 मार्च फरवरी को भारी से बहुत भारी बारिश और बर्फबारी होगी।

नई दिल्ली: Weather Update: देश के कई हिस्सों में गर्मी का दौर शुरू हो गया है और गर्मी ने अपना भीषण रूप दिखाना भी शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं उत्तर भारत में मार्च महीने में भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। इसी बीच पहाड़ी राज्यों और यूपी समेत कई अन्य मैदानी राज्यों में 02 और 03 मार्च को भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर में 02 मार्च फरवरी को भारी से बहुत भारी बारिश और बर्फबारी होगी। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा के इलाकों में आज रात तक तेज बारिश होगी और ओले गिरेंगे। बिजली भी कड़कने का अलर्ट है। वहीं, इस दौरान हवाओं की स्पीड 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे होगी।

यह भी पढ़ें: Bonus to Police Department: पुलिसकर्मियों को 10 हजार रुपये का बोनस.. 7 दिनों की छुट्टी की भी सौगात, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान..

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

Weather Update: अगर पिछले 24 घंटों के मौसम की बात की जाएं तो कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बरसात हुई। उत्तरी पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश हुई है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार, यूपी, बिहार आदि राज्यों में भी बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 02 और 03 मार्च को बारिश होगी, वहीं जम्मू कश्मीर में भी आज बरसात का अलर्ट है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भी 03 मार्च को बारिश, आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 02 मार्च, बिहार में एक मार्च, हरियाणा में 02 और 03 मार्च को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: CM Sai On Naxal: ‘नक्सलवाद के खात्मे की लड़ाई हुई तेज’, सुकमा मुठभेड़ पर सीएम साय ने दिया बड़ा बयान 

इन राज्यों में गिर सकते हैं ओले

Weather Update: पूर्वोत्तर राज्यों की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश में 02 और 03 मार्च, असम, मेघालय में एक मार्च, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 02 और 03 मार्च, असम, मेघालय में 02 और 03 मार्च, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 02 मार्च को बरसात होने वाली है। इसके अलावा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 02 मार्च को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।