Heavy Rain IMD Alert Issued: भीषण गर्मी के बीच आई राहत भरी खबर.. अगले दो दिनों में होने वाली है मूसलाधार बारिश.. मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Heavy Rain IMD Alert for North India: मौसम विभाग की अगले दो दिनों में उत्तर प्रदेश में व्यापक बारिश की चेतावनी
Heavy Rain IMD Alert for North India || Image- Symbolic File
- यूपी में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी।
- कई जिलों में तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना।
- एक जून के बाद मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने के आसार।
लखनऊ: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों में पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापक बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने और अलग अलग स्थानों पर आंधी, आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश की शुक्रवार को चेतावनी दी। (Heavy Rain IMD Alert for North India) लखनऊ स्थित मौसम केंद्र द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि इन दोनों ही क्षेत्रों में 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। विभाग ने कहा कि वहीं, शुक्रवार को अलग अलग स्थानों पर भारी बारिश और मूसलाधार बारिश की संभावना है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पढ़ें क्या है IMD का अनुमान
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और भारी बारिश से आम जीवन प्रभावित हुआ है। सहारनपुर में शुक्रवार की सुबह भारी बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों से जल का भारी प्रवाह देखने को मिला है। तेज हवाओं के साथ बारिश की सूचना लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज समेत करीब 20 जिलों से आई है, जहां कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। शनिवार के लिए मौसम कार्यालय ने पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बिजली कड़कने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि हालांकि, एक जून से बारिश और आंधी धीरे धीरे घटने की संभावना है और तीन और चार जून को पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
हमीरपुर में बड़ा हादसा, छह की दर्दनाक मौत
तेज आंधी-तूफ़ान की बीच हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर आंधी के बाद एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार की सुबह ढहने से छह श्रमिकों की मृत्यु हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब तीन बजे घटी। (Heavy Rain IMD Alert for North India) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50,000-50,000 रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
Hamirpur, UP: 6 workers killed after an under-construction bridge collapsed.
Not even inaugurated. Not even opened to public. Still it killed people.
This is not just concrete falling, this is inspection failure, contractor failure, supervision failure and accountability… pic.twitter.com/pzbipBVojC
— #YeThikKarkeDikhao (@YTKDIndia) May 29, 2026
Six laborers were killed when a late-night storm caused the collapse of an under-construction bridge in Hamirpur district. The bridge, spanning from Morkandur to Kandour village, was being built over the Betwa River. The National Disaster Response Force and the State Disaster… https://t.co/PyhqTcifxi pic.twitter.com/LHqhRWmOG7
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) May 29, 2026
जनपद हमीरपुर में बेतवा नदी पर एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
जिला प्रशासन को SDRF के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने हेतु निर्देश दिए हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 29, 2026
विपक्ष ने लगाया सरकार पर आरोप
इस दुखद घटना के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार, बार बार ढांचागत विफलता के लिए जिम्मेदार है। (Heavy Rain IMD Alert for North India) इस घटना को अत्यंत दर्दनाक करार देते हुए अखिलेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “यह बहुत दुखद खबर है कि हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने से छह लोगों की मृत्यु हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाई जानी चाहिए और मृतकों का गरिमापूर्ण अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए। साथ ही उनके परिजनों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।”
सरकार पर कमीशनखोरी के भी आरोप मढ़े
सरकारी परियोजनाओं में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, “यह गंभीर चिंता का मामला है कि भाजपा के कार्यकाल में हर निर्माण परियोजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है। हर परियोजना में अक्सर 50 प्रतिशत से अधिक कमीशन मांगने की भाजपा की व्यवस्था इस मुद्दे का मुख्य कारण है।”
सपा प्रमुख ने कहा, “कहीं पुल गिरता है तो कहीं पानी की टंकी गिरती है, कहीं रेलवे स्टेशन की दीवार गिरती है तो कहीं भवनों की छत से पानी लीक करता है। यदि हवा से पुल गिर जाता है तो सोचिए जब वाहनों का आवागमन होगा तो कितनी भयावह स्थिति होगी।” (Heavy Rain IMD Alert for North India) उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस घटना में प्रभावित लोगों की सहायता करने की अपील करते हुए कहा, “हम हमारे स्थानीय कार्यकर्ताओं को प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की अपील करते हैं।”
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इन्हें भी पढ़ें:
नेतन्याहू ने वैश्विक आलोचना के बीच इजराइल के लिए भारत के ‘जबरदस्त प्रेम’ का उल्लेख किया
उच्चतम न्यायालय की मंजूरी के बाद एशियाई खेलों 2026 के चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेंगी विनेश फोगाट
वित्तीय संस्थानों में बीते वित्त वर्ष 48,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 10,000 से अधिक मामले दर्ज
लंबित दाखिल-खारिज आवेदन 15 दिनों में निपटाएं : बिहार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल
मैनपुरी में स्लीपर बस की ट्रक से टक्कर में दो की मौत, 35 घायल

Facebook


