Weather Update Today: आज से इतने दिनों तक होगी भारी बारिश! कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ads

Weather Update Today: आज से इतने दिनों तक होगी भारी बारिश! कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

  •  
  • Publish Date - December 26, 2025 / 05:13 PM IST,
    Updated On - December 26, 2025 / 05:13 PM IST

Weather Update Today/Image Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • उत्तराखंड में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना
  • हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में 26-27 दिसंबर को बर्फबारी और भारी बारिश का अलर्ट
  • दिल्ली NCR में घना कोहरा रहेगा, बारिश की संभावना नहीं

नई दिल्ली: Weather Update Today 4 दिन बाद साल 2025 खत्म हो जाएगा। जिसके बाद नए साल 2026 का आगाज होगा। लेकिन इससे पहले साल के आखिरी महीने में देश के कई राज्यों में ताबड़तोड़ ठंड पड़ रही है। हालत ये हो गए हैं कि लोग घर में रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। रात तो रात अब दिन में भी लोग गर्म कपड़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में अभी भी बारिश का दौर थमा ही नहीं है। कई हिस्सों में अभी भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

Weather Update Today उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौमस

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज 26 दिसंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दिन कई क्षेत्रों में हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रो में बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। वहीं राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। वहीं 28-29 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश मौसम अपडेट

इसके अलावा 26 और 27 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश के कुछ जगहों पर बर्फबारी हो सकती है। साथ ही मौसम विभाग ने कुछ हिस्सों में रुक रुककर भारी बारिश की भी संभावना जताई है। वहीं, 26 और 27 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ जगहों पर बर्फबारी का भी अलर्ट है।

दिल्ली NCR वेदर अपडेट

मौसम विभाग के मुताबिक, 26 से 28 दिसंबर तक गुरुग्राम, फरीदाबाद में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि इस दौरान बारिश होने की कोई भी संभवना मौसम विभाग ने नहीं जताई है।

इन्हें भी पढ़े:

उत्तराखंड में कब बारिश और बर्फबारी होगी?

26 दिसंबर को हल्की बारिश/बर्फबारी और 28-29 दिसंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश।

हिमाचल प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा?

26 और 27 दिसंबर को कुछ जगहों पर बर्फबारी और भारी बारिश की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर में क्या अलर्ट है?

26 और 27 दिसंबर को बारिश और कुछ जगहों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।