सवाल आपका है

IMD Predicts Heavy Rain Today: भयंकर बारिश से बाढ़ का अनुमान.. मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी के बाद अलर्ट पर प्रशासन, स्कूलों को किया गया बंद

IMD Predicts a heavy rain and flood alert for 5 districts of Himachal Pradesh

IMD Predicts a heavy rain and flood alert for 5 districts of Himachal Pradesh || Image- IBC24 News File

IMD Predicts a heavy rain and flood alert for 5 districts of Himachal Pradesh: शिमला: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में स्थिति बिगड़ रही है। यहाँ के अलग-अलग जिलों के लिए भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि, राज्य के कई जिलों में बेहद ज्यादा बारिश होने वाली है। लिहाजा प्रशासन भी अलर्ट पर रहे। भारी बारिश से राज्य के कई हिस्सों में बढ़ के हालात पैदा हो गए है।

Read More: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार.. सुबह से हो रही झमाझम बारिश, IMD ने अगले 5 दिनों के लिए कई जिलों में जारी किया अलर्ट 

इसी बीच कुल्लू के सैंज घाटी में बादल फटने से कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति देखी जा रही है। इस बाढ़ की चपेट में आकर 2 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 10 लोग लापता बताये जा रहे है। मौसम विभाग ने हिमाचल के साथ ही पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी किया है।

IMD Predicts a heavy rain and flood alert for 5 districts of Himachal Pradesh: कुल्लू जिले के सैंज में जीवा नाला और रेहला बिहाल तथा गड़सा क्षेत्र के शिलागढ़ में बादल फटने की तीन घटनाएं सामने आई है। संबंधित अफसरों ने बताया कि रेहला बिहाल में घर से सामान समेटने की कोशिश में लगे तीन लोग बाढ़ में बह गए। फिलहाल सभी लापता हैं।

Read Also: Cashless Treatment Facility: इस राज्य में शुरू हुई कैशलेस इलाज की सुविधा.. लोकतंत्र सेनानियों को मिलेगा फायदा, आपातकाल की बरसी पर सरकार की घोषणा

कुल्लू के अतिरिक्त जिला आयुक्त (एडीसी) अश्विनी कुमार ने बताया कि जिले के मनाली और बंजार में भी अचानक बाढ़ आ गई। टीम मौके पर मौजूद है और तलाश अभियान जारी है। मणिकरण घाटी में ब्रह्म गंगा नाले में अचानक बाढ़ आने की भी सूचना मिली है। पानी का स्तर कई घरों तक पहुंच गया है और अगर यह जल्दी कम नहीं हुआ तो इससे नुकसान हो सकता है।

Exit mobile version