MP Aaj ka Mausam: भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर! 39 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Aaj ka Mausam: भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर! 39 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Aaj ka Mausam: भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर! 39 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Aaj ka Mausam | Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 5, 2026 / 07:55 am IST
Published Date: May 5, 2026 7:55 am IST
HIGHLIGHTS
  • मध्यप्रदेश के 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
  • हवाओं की गति 40-60 किमी/घंटा तक रहने की संभावना
  • मालवा-निमाड़ क्षेत्र में अगले एक हफ़्ते तक तेज गर्मी का असर

भोपाल: MP Aaj ka Mausam अप्रैल का महीना अब खत्म हो गया है। जिसके बाद मई महीने की शुरुआत हो चुकी है। पिछले महीने में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था। पूरे अप्रैल में तापमान तेजी से बढ़ गया था। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं आज महीने का पांच दिन है और मध्यप्रदेश की जनता के लिए राहत की खबर सामने आई है। भीषण गर्मी के बाद अब मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदलाने वाला है।

39 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

MP Weather Update मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत दी है। यहां कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 39 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावनाएं जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 4 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

उज्जैन संभाग में पड़ेगी तेज गर्मी

जहां एक तरफ मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, तो दूसरी ओर तेज गर्मी का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, मालवा निमाड़ के जिलों में अगले एक हफ़्ते तेज़ गर्मी का अलर्ट है। विभाग ने इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम में तेज गर्मी पड़ने की संभावना जताई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।