Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: मानसून की दस्तक से पहले बदला मौसम का मिजाज, 39 जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: मानसून की दस्तक से पहले बदला मौसम का मिजाज, 39 जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Photo Credit: AI
- 39 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी
- उज्जैन, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग में ओले की संभावना
- रतलाम सबसे गर्म शहर रहा
भोपाल: Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega पूरा भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। (Heatwave News) सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जा रहा है। तो वहीं कई हिस्सों में प्री मानसून की एंट्री हो चुकी है। जिससे बारिश का दौर शुरू हो गया है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां प्री मानसून (Pre Monsoon Rain) से कई जिलों में बारिश हुई है, जिससे शहर भीग गया है।
39 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट
Madhya Pradesh Weather Update मौसम विभाग ने प्रदेश के 39 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। (MP Rain Alert) विभाग के अनुसार, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग में ओले का अलर्ट है। (Madhya Pradesh Rain Alert) वहीं बीते दिन बुधवार को भोपाल, इंदौर, रायसेन समेत कई जिलों में बारिश हुई है। बात करें राजधानी भोपाल की तो यहां आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।
बारिश के बीच कई शहरों में 40 डिग्री के पार तापमान
बता दें कि बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई, लेकिन कुछ शहरों में गर्मी का असर भी बना रहा। रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खरगोन में 41.8, राजगढ़ में 40.6, खंडवा और मलाजखंड में 40.5, सागर और खजुराहो में 40.3 तथा नरसिंहपुर में 40.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। बड़े शहरों में भोपाल का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री, इंदौर का 38.5 डिग्री, ग्वालियर का 38.9 डिग्री, उज्जैन का 39.5 डिग्री और जबलपुर का 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- CG Fertilizer Distribution Online: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए काम की खबर, ऑनलाइन सिस्टम से मिलेगी खाद, लेकिन करना होगा ये काम
- MP Highway Development: मध्यप्रदेश को मोदी सरकार की सौगात! इन राजमार्गों का होगा अपग्रेडेशन, सीएम मोहन ने पीएम मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री का जताया आभार
- MP Police News: मध्यप्रदेश में केएफ रुस्तमजी पुरस्कारों का ऐलान, एसपी से लेकर आरक्षकों तक का चयन, यहां देखें पूरी सूची

Facebook


