MP Weather Today: ठंड का असर कम होते ही फिर बदला मौसम का मिजाज, 15 जिलों में होगी भारी बारिश, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
MP Weather Today: ठंड का असर कम होते ही फिर बदला मौसम का मिजाज, 15 जिलों में होगी भारी बारिश, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
MP Weather Today | Photo Credit: IBC24
- मध्यप्रदेश के 15 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट
- ग्वालियर-चंबल अंचल में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना
- मौसम विभाग ने गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी है
भोपाल: MP Weather Today देशभर में अब मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कई राज्यों में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। साथ ही दिन में तापमान में बढ़ोतरी देखते को मिल रही है। जिसकी वजह से दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
15 जिलों में होगी बारिश
MP Weather Today मौसम विभाग के अनुसार, नए वेदर सिस्टम के असर से राज्य के 15 जिलों में अगले 24 घंटे के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।
ग्वालियर चंबल में छाए रहेंगे बादल
वहीं आज ग्वालियर चंबल अंचल में आज बादल छाए रहने का आसार है। वहीं 18 और 19 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने जिन जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है, उसमें आंधी, बारिश और गरज-चमक का ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर शामिल है।
इन्हें भी पढ़े:-
- The Rameshwaram Cafe Franchise Fraud : राजधानी में ‘The Rameshwaram Cafe’ के नाम पर ठगी! कारोबारी से लूट लिए 56 लाख, ऐसे बिछाया जाल
- Vande Bharat: बूंद-बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान, रावी नदी के अतिरिक्त जल पर ब्रेक, शाहपुर कंडी डैम बनकर तैयार
- Gwalior Masala Milawat News : मुनाफे के लिए आपकी सेहत से खिलवाड़! लाल मिर्च और धनिया मसाला में मिला रहे ऐसी जानलेवा चीज़, भनक लगते ही प्रशासन ने लिया तगड़ा एक्शन

Facebook


