MP Weather Update Today: तेजी से बदलेगा मौसम! आज इन जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
MP Weather Update Today: तेजी से बदलेगा मौसम! आज इन जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
MP Weather Update Today | Photo Credit: IBC24
- मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज बारिश और आंधी का अलर्ट
- हवा की रफ्तार 40-60 किमी/घंटा तक रहने की संभावना
- 10 अप्रैल से तापमान में 5-6 डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान
भोपाल: MP Weather Update Today अप्रैल का महीना शुरू होते ही भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। महीने के पहले ही हफ्ते में तापमान तेजी से बढ़ गया है, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है। दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट
MP Weather Update मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सिवनी, बालाघाट में आंधी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया। साथ ही मौसम विभाग ने 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना जताई है।
कल से तापमान बढ़ने की संभावना
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के तीन चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण 15 जिलों जिनमें भोपाल, इंदौर और जबलपुर शामिल हैं में आंधी और बारिश हुई। जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालोकि मौसम विभाग ने कल यानी 10 अप्रैल से भोपाल समेत कई जिलों में तापमान 5-6 डिग्री तक बढ़ने की संभावना जताई है।
इन्हें भी पढ़े:-
- DC vs GT Highlights: सेंकंड लास्ट गेंद में ‘हीरो’ से ‘विलेन’ बने डेविड मिलर, इस गलती से दिल्ली को करना पड़ा हार का सामना, महज एक रन से जीती गुजरात की टीम
- Vande Bharat: परीक्षा में ‘अल्लाह’ वाला सवाल, महाकाल की नगरी में ‘ईमान’ की परीक्षा! सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के पेपर पर भारी बवाल
- Raipur Crime News: राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, इस इलाके में एक बार फिर हुई चाकूबाजी, एक ही दिन दो वारदातों से लोगों में दहशत

Facebook


