MP Weather Update Today: होली मनाने के लिए निकलने वाले हैं घर से बाहर, तो जान ले मौसम विभाग का ये अपडेट, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने
MP Weather Update Today: भोपाल समेत पूरे मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। भोपाल में गर्मी का भीषण प्रकोप देखने को मिलने वाला है।
MP Weather Update Today/Image Source: symbolic
- भोपाल समेत पूरे मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने वाली है।
- मध्य प्रदेश में होली के दिन गर्मी का भीषण प्रकोप देखने को मिलने वाला है।
- 10 साल बाद एक बार फिर मार्च के पहले हफ्ते में गर्मी की शुरुआत हो गई है।
MP Weather Update Today: भोपाल: देश भर में आज धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है। होली के त्योहर के बीच मध्य प्रदेश वासियों के लिए एक चौंकाने वाली खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, मौसम विभाग ने जानकारी दी है भोपाल समेत पूरे मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। राजधानी भोपाल में भी (MP Weather Update Today) होली के दिन गर्मी का भीषण प्रकोप देखने को मिलने वाला है।
10 साल बाद पड़ रही भीषण गर्मी
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 10 साल बाद एक बार फिर मार्च के पहले हफ्ते में गर्मी की शुरुआत हो गई है। (MP Weather Update Today) आज होली के दिन भी मौसम काफी ज्यादा गरम होने वाला है। राजधानी भोपाल में दिन का तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया है। भोपाल में सुबह से ही कड़क धूप पड़ रही है और इसी वजह से गर्मी का एहसास भी बढ़ गया है।
तीन दिनों तक गर्म रहेगा मौसम
MP Weather Update Today: मौसम विभाग ने बताया कि, प्रदेश के कई इलाके ऐसे हैं जहां सुबह 8 बजे से ही तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच रहा है। (MP Weather Update Today) बताया जा रहा है कि, हवा का रुख बदलने से मौसम के मिजाज में बदलाव आया है। मौसम विभाग ने बताया कि, आने वाले दो से 3 दिन तक मौसम का मिजाज गर्म ही रहने वाला है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Weather Update Today: आज से बदलेगा मौमस का मिजाज, इन राज्यों में होगी बारिश, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का ताजा अपडेट
- Raisina Dialogue 2026: आज से चार दिवसीय भारत दौरे पर रहेंगे फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब, ‘रायसीना डायलॉग 2026’ में होंगे शामिल
- शुक्र का गोचर लाएगा सुनहरा दौर, आज से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी हर काम में कामयाबी

Facebook


