Weather Update Today: आज से बदलेगा मौमस का मिजाज, इन राज्यों में होगी बारिश, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का ताजा अपडेट

Weather Update Today: आज से बदलेगा मौमस का मिजाज, इन राज्यों में होगी बारिश, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का ताजा अपडेट

Weather Update Today: आज से बदलेगा मौमस का मिजाज, इन राज्यों में होगी बारिश, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का ताजा अपडेट

Weather Update Today | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 4, 2026 / 06:56 am IST
Published Date: March 4, 2026 6:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से 4-6°C अधिक रहने की संभावना
  • पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी
  • मैदानी इलाकों में अगले 4 दिनों तक तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी

नई दिल्ली: Weather Update Today आज पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। तो वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में मौमस का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मार्च का महीना शुरू होते ही कई राज्यों के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। ऐसे में मौसम विभाग ने कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक इस सप्ताह के अधिकांश दिनों उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।

यहां बारिश की संभावना

Aaj Ka Mausam उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा और हफ़्ते के ज़्यादातर दिनों में मध्य भारत में 2-4 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा रहने की संभावना है। एक कमज़ोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से, जम्मू-कश्मीर में 04-09, हिमाचल प्रदेश में 07-09 और उत्तराखंड में 08-09 मार्च को हल्की वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 2-3 डिग्री बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 4 दिनों के दौरान तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी और उसके बाद के 3 दिनों में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। लिहाजा उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 4- 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।