MP Weather Update Today: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, 30 ​से ज्यादा जिलों में आंधी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया आदेश

MP Weather Update Today: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, 30 ​से ज्यादा जिलों में आंधी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया आदेश

MP Weather Update Today: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, 30 ​से ज्यादा जिलों में आंधी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया आदेश

MP Weather Update Today | Photo Credit: AI

Modified Date: June 16, 2026 / 07:24 am IST
Published Date: June 16, 2026 7:24 am IST
HIGHLIGHTS
  • 18-19 जून तक मानसून
  • प्रदेश में दस्तक के संकेत
  • 30 जिलों में अलर्ट, आंधी और बारिश की चेतावनी

भोपाल: MP Weather Update Today दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। (Monsoon Update India) अब मानसून केरल के बाद कर्नाटक, तमिलनाडु के इलाकों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं अब देश के कई राज्यों में प्री मानसून की भी शुरुआत हो चुकी है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां भी अब प्री मानसून (Pre-Monsoon) एक्टिव हो चुका है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने यहां 30 से ज्यादा जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

18-19 जून तक MP में मानसून की एंट्री के संकेत

MP Weather Update Today मौसम विभाग के अनुसार, यहां 18 से 19 जून तक मानसून दस्तक दे सकती है। इससे पहले मौसम विभाग ने 30 से ज्यादा जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिला। भोपाल, सागर, रायसेन और सीहोर में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। वहीं आंधी और बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल 34.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। वहीं ग्वालियर में 39.2 डिग्री, जबलपुर में 38.7 डिग्री और उज्जैन में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राहत की बात यह है कि फिलहाल प्रदेश के किसी भी बड़े शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार नहीं पहुंचा।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।