Rajasthan Weather Update: मौसम ने फिर बदली चाल, 2 दिनों तक होगी आंधी और बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ads

Rajasthan Weather Update: मौसम ने फिर बदली चाल, 2 दिनों तक होगी आंधी और बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

  •  
  • Publish Date - March 14, 2026 / 01:22 PM IST,
    Updated On - March 14, 2026 / 01:41 PM IST

Rajasthan Weather Update | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • 14–15 मार्च को कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं
  • 19–21 मार्च को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा
  • तापमान 40°C से नीचे रहने का अनुमान

जयपुर: Rajasthan Weather Update पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में कई स्थानों पर शनिवार से हल्की बारिश होने और तेज हवा चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से 14 मार्च को गंगानगर, हनुमानगढ़ तथा चूरू जिलों और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं बादल गरजने, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

Rajasthan Weather Update वहीं 15 मार्च को अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिले, गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की आंधी-बारिश/बूंदाबांदी हो सकती है। इसी तरह एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 19-21 मार्च के दौरान सक्रिय होगा तथा कहीं-कहीं आंधी बारिश होगी। इसके अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे बने रहने का अनुमान है।

विभाग के अनुसार शनिवार सुबह तक के चौबीस घंटों के दौरान राज्य में बाड़मेर सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अधिकतम तापमान पाली में 38.2 डिग्री, जोधपुर में 38.1 डिग्री और कोटा तथा चित्तौड़गढ़ में 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य की राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन्हें भी पढ़े:-

पश्चिमी विक्षोभ क्या होता है?

पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर क्षेत्र से आने वाली मौसम प्रणाली है, जो उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और आंधी का कारण बनती है।

राजस्थान में कब बारिश होगी?

14 और 15 मार्च को कई जिलों में हल्की बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है।

नया पश्चिमी विक्षोभ कब सक्रिय होगा?

19 से 21 मार्च के बीच।