Today Weather Update: फिर बदला मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई इलाकों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Today Weather Update: फिर बदला मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई इलाकों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
MP Weather Update News | Photo Credit: IBC24
- मध्यप्रदेश में 19-20 मार्च को बारिश और आंधी का अलर्ट
- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में असर ज्यादा रहेगा
- तापमान सामान्य से थोड़ा कम, न्यूनतम 12°C से 19°C के बीच
भोपाल: Today Weather Update मार्च का लगभग आधा महीना निकल गया है और मार्च के शुरुआत में ही देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। दोपहर होते ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। तो वहीं कई हिस्सों में अभी भी बर्फबारी और बारिश का दौर थमा नहीं है। इसी बीच मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
दरअसल, 18 मार्च से प्रदेश में स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया। जिसका असर अब कई जिलों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग दक्षिण-उत्तरी हिस्से के करीब 10 जिलों में आंधी-बारिश तो कहीं बादल छाने की संभावना जताई है। वहीं भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत 33 जिलों में आंधी-बारिश और 3 में ओले गिरने का अलर्ट है।
इसके अलावा मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर समेत कई शहरों में बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है।
कैसा रहेगा आज का तापमान
आज तापमान सामान्य से थोड़ा कम लेकिन मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण अस्थिर रहेगा। भोपाल और इंदौर में अधिकतम तापमान करीब 33°C तक जाएगा, जबकि ग्वालियर और पचमढ़ी में 30°C के आसपास रहेगा। उज्जैन में भी पारा 33°C तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 12°C से 19°C के बीच रहेगा। दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी, लेकिन बादल और हवा के कारण मौसम ज्यादा गर्म नहीं लगेगा।
इन्हें भी पढ़े:-
- Vishnu Ka Sushasan: बढ़ेंगे रोजगार के अवसर.. ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी मजबूत, साय सरकार की ‘गौधाम योजना’ से संवरेगा छत्तीसगढ़
- Vande Bharat: संसद की मर्यादा पर छिड़ी नई बहस… अधिकारियों ने राहुल से की माफी की मांग, भाजपा सांसद ने भी साधा निशाना तो कांग्रेस ने दिलाई अतीत की याद
- Police Constable Recruitment News : अभ्यर्थियों की लगी लॉटरी! पुलिस आरक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब इन लोगों को मिलने वाला है मौका

Facebook


