CG Weather Update : प्रदेश में करवट लेगा मौसम, इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश

Ads

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों बादल

  •  
  • Publish Date - April 27, 2024 / 06:53 AM IST,
    Updated On - April 27, 2024 / 06:53 AM IST

CG Weather

रायपुर : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों बादल छाए हुए हैं। बीते दिनों भी प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हुई थी। अचानक बारसिह होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से लोगों को फिर भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। सुबह से बादल छाए होने के कारण आज फिर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं अगर बारिश होती है तो तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें : शुक्र गोचर से होगा मालव्‍य राजयोग का निर्माण, पलक झपकते ही बदलेगी इन तीन राशिवालों की किस्मत

इन जिलों में हो सकती है बारिश

CG Weather Update : मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव , भाटापारा-बलौदाबाजार, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर समेत अन्य कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। बता दें कि, प्रदेश की जनता इस समय गर्मी का प्रकोप झेल रही है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से रहत मिलेगी। वहीं बारिश होने के कारण तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp