Agar Malwa Child Kidnapping Case: ढाई साल के बच्चे के अपहरण मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने बच्चे के दादा और पिता समेत 3 को किया गिरफ्तार
Agar Malwa Child Kidnapping Case: ढाई साल के बच्चे के अपहरण मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने बच्चे के दादा और पिता समेत 3 को किया गिरफ्तार

Agar Malwa Child Kidnapping Case/ Image Credit: IBC24
- ढाई साल के बच्चे का अपहरण का मामला
- पुलिस 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया
- बच्चे के दादा और पिता अपहरण में थे शामिल
आगर मालवा। Agar Malwa Child Kidnapping Case: बीते दिनों दिन दहाड़े आगर जिला मुख्यालय पर एक ढाई वर्ष के मासूम बालक भव्यांश के अपहरण की सनसनीखेज वारदात में पुलिस द्वारा वारदात में शामिल अपहृत बालक के दादा सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। फिलहाल वारदात का मुख्य आरोपी बच्चे का पिता मनोज फरार है।अपहृत बच्चे की भी तलाश जारी है। पुलिस ने बच्चे की मां रीना बामनिया की शिकायत पर भव्यांश के पिता मनोज बामनिया और अज्ञात साथियों के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज किया था।
वहीं मामले में मंगलवार रात को ईश्वर पिता बापू सिंह, पप्पू पिता भगवान बैरागी को इंदौर से जबकि बच्चे के दादा रूगनाथ बामनिया को नरवल गांव से गिरफ्तार करते हुए वारदात में उपयोग की गई बोलोरो गाड़ी भी जब्त की है। घटना आगर की टिल्लर कॉलोनी की हैं, जहाँ रविवार सुबह करीब 10 बजे एक ढाई साल के मासूम को अगवा कर लिया गया था। बच्चा अपनी मौसेरी बहन रोशनी के साथ मंदिर जा रहा था, तभी अचानक बोलेरो में आए 4-5 बदमाशों ने उसे जबरन छीन लिया था।
Agar Malwa Child Kidnapping Case: मासूम का अपहरण के मामले में 4 दिन बीत चुके है, लेकिन बच्चा अब तक लापता है। पुलिस की कई टीमें इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। लेकिन अब तक बच्चे की कोई जानकारी नहीं लगी है।बदमाशों ने पहले से ही इस वारदात की योजना बना रखी थी। पुलिस को पीड़ित परिवार के घर के बाहर एक स्पाई कैमरा मिला है, जिसे अपहरणकर्ताओं ने बच्चे की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगाया था।
लेखक के बारे में
Web Title: In the kidnapping case of a two and a half year old child, the police arrested 3 people including the child's grandfather and father
आगर मालवा
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm