TS Singh Deo Statement: ‘घोड़े की सवारी अगर ठीक से नहीं होगी तो घोड़ा पटक देगा’ सियासी घमासान के बीच टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, जानिए क्यों कही ये बात
TS Singh Deo Statement: ‘घोड़े की सवारी अगर ठीक से नहीं होगी तो घोड़ा पटक देगा’ सियासी घमासान के बीच टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, जानिए क्यों कही ये बात
- महापौर मंजूषा भगत ने नेशनल हाईवे की खराब स्थिति को लेकर अधिकारियों को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई
- “घोड़े की सवारी ठीक न हो तो घोड़ा पटक देता है”: टीएस सिंहदेव
- सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच नया राजनीतिक विवाद
अंबिकापुर: TS Singh Deo Statement अंबिकापुर में लंबे समय से आम जनता के लिए मुसीबत बनी नेशनल हाईवे को लेकर महापौर मंजूषा भगत का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जनता के बीच ही अधिकारियों की क्लास लगा दी। मंजूषा भगत ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए ढीठ बताया है। यही नहीं उन्होंने तो इतना तक कह डाला कि अधिकारी, सांसद, मंत्री के भी निर्देशो का पालन नहीं कर रहे हैं। फिर क्या था इस बयान को लेकर सियासी घमासान मचना तय था। इस बयान को लेकर अब पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम आमने सामने हैं।
सिंहदेव ने दिया घोड़े की सवारी का उदाहरण
TS Singh Deo Statement इस मामले में टीएस सिंहदेव का कहना है कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों के द्वारा दिए जाने वाले दायित्वों का पालन करते हैं। अधिकारी जनप्रतिधियो को सर कहते हैं, ऐसे में यदि अधिकारी हावी हो रहे हैं तो ये जनप्रतिनिधियों में कमी है। उन्होंने कहा कि ये साफ दिख रहा है कि अधिकरियो से सामंजस्य स्थापित नहीं हो पा रहा है। टीएस सिंहदेव ने आगे कहा कि घोड़े की सवारी अगर ठीक से नहीं होगी तो घोड़ा पटक देगा और यही इस सरकार में हो रहा है।
रामविचार नेताम का सिंहदेव पर करारा पलटवार
सिंहदेव का इस मामले में बयान आने के बाद मंत्री रामविचार नेताम ने भी करारा जवाब दिया है। रामविचार नेताम ने कहा कि हमारी सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए काम कर रही है। कांग्रेस और बाबा की पार्टी ने प्रदेश की हालत खराब कर दी थी उसको हमने ठीक किया। आज मोदी की गारंटी को हम पूरा कर रहे हैं और आवास से लेकर महतारी वंदन तक की गारन्टी हम पूरा कर रहे हैं। हमारी पार्टी ने असंभव को संभव कर दिखाया।
आपस में भिड़े पक्ष-विपक्ष के दिग्गज
वहीं, उन्होंने महापौर भगत की ओर से दिए गए बयान को लेकर कहा कि ढीठ का मतलब ये नहीं कि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। सरकार की जो धमक होती है उसके हिसाब से अधिकारी काम करते हैं और हमारी सरकार में जनकल्याणकारी योजना में जो बाधा डालने का काम करेगा उसकी खैर नहीं।
ये भी पढ़ें
- Today Live Breaking News and Updates 23 May 2026: ट्विशा मामले में भोपाल कमिश्नर का बड़ा खुलासा, सुनिए लाइव
- Gwalior Couple Suicide: नई जिंदगी की हुई थी शुरुआत, लेकिन शादी के 25 दिन बाद सामने आया खौफनाक मंजर, जानकर पूरे परिवार में मचा हड़कंप
- Petrol Diesel Price News Today: छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल! मोदी सरकार कर रही विशेष तैयारी, जानिए कैसे आएंगे लोगों के अच्छे दिन
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अंबिकापुर में नेशनल हाईवे की खराब स्थिति और लंबे समय से जनता को हो रही परेशानी को लेकर महापौर मंजूषा भगत ने अधिकारियों को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई, जिसके बाद राजनीतिक विवाद शुरू हुआ।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: TS Singh Deo Statement: BJP Congress Face to face on Officers Negligence
अंबिकापुर
और भी पढ़ें ›
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am