BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

ईडी की जांच से पांच वर्षों में तिरुपति घी में 230 करोड़ रुपये की मिलावट का पता चला : तेदेपा नेता

ईडी की जांच से पांच वर्षों में तिरुपति घी में 230 करोड़ रुपये की मिलावट का पता चला : तेदेपा नेता

ईडी की जांच से पांच वर्षों में तिरुपति घी में 230 करोड़ रुपये की मिलावट का पता चला : तेदेपा नेता
Bhasha
Published: 19 Sept 2026 | 7:20 pmModified: 19 Sept 2026 | 7:20 pm

अमरावती, 19 सितंबर (भाषा) तेदेपा नेता ज्योत्सना तिरुनागरी ने शनिवार को आरोप लगाया कि तिरुपति लड्डू में कथित मिलावट मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निष्कर्षों से पता चलता है कि पिछली वाईएसआरसीपी सरकार के पांच साल के कार्यकाल में बड़े पैमाने पर, सुनियोजित और व्यवस्थित तरीके से मिलावट की गई।

तिरुनागरी ने हाल में सुकृति फूड्स के कैलाश चंद मंगला की गिरफ्तारी के बाद दावा किया कि 2019 से 2024 के बीच तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को 230 करोड़ रुपये मूल्य के मिलावटी घी की आपूर्ति की गई।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “ईडी की जांच से एक बेहद चिंताजनक बात सामने आई है: आरोप है कि 2019 से 2024 के बीच टीटीडी को लगभग 230 करोड़ रुपये के मिलावटी घी की आपूर्ति की गयी। यह कोई इक्का-दुक्का घटना नहीं थी - इससे पता चलता है कि पिछली वाईएसआरसीपी सरकार के पांच वर्षों के दौरान बड़े पैमाने पर, बहुत सोच-समझकर और व्यवस्थित तरीके से मिलावट की गई, जिसके लिए पूरी जवाबदेही तय की जानी चाहिए।”

जांच एजेंसी के अनुसार, दुनिया भर में मशहूर ‘तिरुपति लड्डू’ बनाने में इस्तेमाल होने वाला घी कथित तौर पर रिफाइंड पाम ऑयल, पामोलीन और कई तरह के रसायनों का इस्तेमाल करके बनाया गया था।

ईडी ने हाल ही में धन शोधन के आरोपों में घी बनाने वाली कंपनी के प्रवर्तक मंगला को गिरफ्तार किया।

मंगला को ईडी ने 17 सितंबर को तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) में घी में मिलावट के कथित मामले में हिरासत में लिया था।

ईडी ने दावा किया कि उसकी जांच में यह पाया गया कि मिलावटी घी (जिसका इस्तेमाल तिरुपति लड्डू प्रसाद बनाने में किया जाता था) रिफाइंड पाम ऑयल, पाम कर्नेल तेल, पामोलीन और कई अन्य रसायनों का इस्तेमाल करके बनाया गया था।

एजेंसी ने बताया कि 2019 से 2024 के बीच, पांच वर्षों में “धोखाधड़ी” से आपूर्ति किए गए घी की कीमत 230 करोड़ रुपये थी, जिसमें से 96 करोड़ रुपये का मिलावटी घी कथित तौर पर मंगला ने तैयार किया था।

भाषा प्रशांत दिलीप

दिलीप

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: ईडी की जांच से पांच वर्षों में तिरुपति घी में 230 करोड़ रुपये की मिलावट का पता चला : तेदेपा नेता

People also search for:Andhra ED Ghee TDP
शहर की खबरें
जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

01 Oct 2026 | 11:24 pm
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm
थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 8:35 pm