BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Prashant Kishor Latest Statement: ‘जिस 10 हजार के लिए वोट बेचा था, वही 10 हजार कमाने आपका बेटा गुजरात जाएगा’.. बिहार में बदली सियासत पर प्रशांत किशोर ने BJP पर बोला तीखा हमला

Prashant Kishor Latest Statement on samrat Chaudhary: नीतीश कुमार इस्तीफा, सम्राट चौधरी नए बिहार सीएम, प्रशांत किशोर ने भाजपा पर साधा तीखा निशाना

Prashant Kishor Latest Statement on samrat Chaudhary

Prashant Kishor Latest Statement on samrat Chaudhary

satya prakash
Published: 15 Apr 2026 | 9:24 amModified: 15 Apr 2026 | 9:24 am
HIGHLIGHTS
  1. नीतीश कुमार ने सीएम पद छोड़ा, सम्राट चौधरी बनेंगे नए मुख्यमंत्री
  2. बिहार में NDA ने बदला नेतृत्व, जेडीयू ने भाजपा को सौंपी सत्ता
  3. प्रशांत किशोर का भाजपा और नए सीएम पर तीखा हमला

पटना: बिहार के सियासत ने दशकों बाद बड़ी करवट ली है। राज्य के सबसे लम्बे वक़्त तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। वे राज्यसभा सांसद चुने गए थे और अब वह दिल्ली की सियासत करेंगे। इसके साथ ही एनडीए ने बिहार में उप-मुख्यमंत्री रहे सम्राट चौधरी को अपना नेता चुना लिया है। (Prashant Kishor Latest Statement on samrat Chaudhary) वे आज बिहार के नए सीएम के तौर पर शपथ लेंगे। राज्य की कमान सम्राट चौधरी को सौंपे जाने के कयास लम्बे वक़्त से लगाए जा रहे थे। गठबंधन की राजनीति के तहत अब तक फ्रंटफुट पर रहने वाली जेडीयू ने कुर्सी भाजपा को सौंप दी है और इसके साथ ही राज्य में नीतीश युग का अंत हो गया है।

इस पूरे सियासी बदलाव पर जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर का बयान सामने आया है। उन्होंने भाजपा और सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला है। सम्राट के खिलाफ प्रशांत किशोर अफ्ले भी मुखर रहें है। चुनाव के दौरान भी किशोर ने चौधरी के खिलाफ तीखी बयानबाजी की थी और उन्हें गंभीर अपराधों में लिप्त रहने वाला आरोपी बताया था। वही अब जब वह सीएम की कुर्सी सँभालने जा रहे है तो प्रशांत किशोर फिर मुखर हो गए है।

क्या कहा जनसुराज नेता प्रशांत किशोर ने?

अररिया पहुंचे जनसुराज नेता प्रशांत किशोर ने सिलसिलेवार तरीके से भाजपा और उनके नेताओं अपर निशाना साधा और सियासी हमले किये। प्रशांत किशोर ने कहा, "ज्ञान की भूमि बिहार को चाल, चरित्र और चेहरा का दावा करने वाली बीजेपी की यह पहली सौगात है। (Prashant Kishor Latest Statement on samrat Chaudhary) ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया है जिसका चाल, चरित्र और चेहरा तीनों चर्चा का विषय होना चाहिए, लेकिन, ये नई भाजपा है, इन्होंने दिखाया है कि अब बिहार को गुजरात से चलाया जाएगा।"

सम्राट चौधरी का नाम लिए बिना प्रशांत किशोर ने आगे कहा, "आज जो यहां मुख्यमंत्री बने हैं, व्यक्ति की बात नहीं है। चाबी और रिमोट कंट्रोल अमित शाह के पास होगा, जिनकी प्राथमिकता गुजरात में 10-12 हजार रुपये में काम करने के लिए लाखों बिहार के लड़के ट्रेनों में-बस में भरकर जानवरों की तरह जाते रहें। आने वाले समय में गुजरात के लोग फैक्ट्री में मालिक रहेंगे, बिहार के लोग वहीं मजदूर रहेंगे।"

आज सम्राट का शपथ ग्रहण

गौरतलब है कि, सम्राट चौधरी बिहार के नए CM होंगे। उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्राट चौधरी के नाम की घोषणा की। जिसके बाद आज 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा। सम्राट चौधरी आज सुबह 10:50 बजे लोकभवन में आयोजित समारोह में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने के साथ ही उनका सीएम पद से इस्तीफा देना तय था। नए सीएम पद के लिए सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा था।

जेडीयू कोटे से बनेंगे दो उपमुख्यमंत्री

बिहार की नई सरकार के गठन में शक्ति संतुलन बनाए रखने के लिए जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) कोटे से दो अनुभवी नेताओं को उपमुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। (Prashant Kishor Latest Statement on samrat Chaudhary) कोर कमेटी की बैठक के बाद बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी के नामों पर अंतिम सहमति बनी।

मिली जानकारी के अनुसार विजय सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद सभी विधायकों में सहमति बनाई गई और केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान ने सम्राट चौधरी के नाम का ऐलान किया। सम्राट चौधरी थोड़ी देर में बिहार के राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने सम्राट चौधरी को बधाई दी। कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा कि नई जवाबदेही के लिए सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

कौन है सम्राट चौधरी?

16 नवंबर 1968 को जन्मे सम्राट चौधरी की शादी ममता कुमारी से हुई थी। इनके पिता का नाम शकुनी चौधरी है, वही माता का नाम पार्वती देवी है। सम्राट चौधरी को एक बेटा और एक बेटी है। उनके पिता शकुनी चौधरी की गिनती एक समाजवादी नेता के रूप में होती है। शकुनी चौधरी कभी लालू प्रसाद यादव के खास हुआ करते थे। कालांतर में शकुनी चौधरी ने अपनी राजनीतिक दिशा को नया आयाम दिया और वह नीतीश कुमार के साथ हो गए। सम्राट चौधरी को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता शकुनी चौधरी की गिनती राज्य के बड़े नेताओं में होती है. सम्राट चौधरी ने अपने पिता के सानिध्य में ही राजनीति की शुरुआत की थी। (Prashant Kishor Latest Statement on samrat Chaudhary) मजे की बात यह है कि जिस आरजेडी, लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी विरोध करते हैं, उन्हीं लालू प्रसाद यादव की पाठशाला में सम्राट चौधरी ने राजनीति के क, ख, ग को सीखा था। उन्होंने आरजेडी से ही अपनी राजनीति की शुरुआत की थी।

इन्हें भी पढ़ें:

विदेश सचिव मिसरी ने जर्मनी के राजनीतिक नेताओं और अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

सतत विकास में कमजोर वर्ग की चिंताओं का समाधान होना चाहिए: पूर्व प्रधान न्यायाधीश गवई

जल्दबाजी में परिसीमन करने से पहले सभी पक्षों और राज्यों से परामर्श शुरू करें: थरूर ने मोदी से कहा

लेबनान और ईरान को पूरी तरह एक-दूसरे से दूर करने की जरूरत: इजराइली राजदूत

भाखरा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के संबंध में केंद्र की नई अधिसूचना हरियाणा के हितों को झटका: हुड्डा

आप, कांग्रेस और शिअद ने बीबीएमबी नियुक्ति अधिसूचना को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Nitish Kumar Resigns as Bihar CM, Samrat Chaudhary to Take Oath; Prashant Kishor Slams BJP Leadership Shift

शहर की खबरें
गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

01 Oct 2026 | 8:42 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm