Karnataka Election 2023 : भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व डिप्टी सीएम ने थामा कांग्रेस का दामन, इस वजह से दिया था पार्टी से इस्तीफा

Ads

Karnataka Election 2023 : कर्नाटक की राजनीति में इन दिनों पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी का नाम काफी चर्चा में है। लक्ष्मण सावदी शुक्रवार को

  •  
  • Publish Date - April 14, 2023 / 01:10 PM IST,
    Updated On - April 14, 2023 / 03:23 PM IST

Karnataka Election 2023

बेंगलुरु : Karnataka Election 2023 : कर्नाटक में अगले महीने 10 तारीख को विधानसभा चुनाव होने वाले है। इस चुनाव के लिए कई दल अपने-अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुके हैं। उम्मीदवारों के नाम का एलान होने के बाद पार्टियों में भगदड़ मच गई है। कई नेता पाला बदलने में लगे हैं। कर्नाटक की राजनीति में इन दिनों पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी का नाम काफी चर्चा में है। लक्ष्मण सावदी शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने इसकी पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें : Mahindra Thar Price Hike: Mahindra Thar को पसंद करने वालों को बड़ा झटका, कंपनी ने बढ़ाई कीमत, जानें कितनी हुई महंगी 

टिकट ने मिलने पर भाजपा से दिया थी इस्तीफा

Karnataka Election 2023 :  गौरतलब है कि बीजेपी से टिकट ना मिलने के बाद लक्ष्मण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया थ। लक्ष्मण सावदी ने अथानी निर्वाचन क्षेत्र से अपना टिकट काटे जाने के बाद विधान परिषद सदस्य और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। सावदी अथानी से तीन बार विधानसभा पहुंच चुके हैं।

सावदी ने की थी डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया से मुलाकत

Karnataka Election 2023 :  लक्ष्मण सावदी ने कांग्रेस नेता शिवकुमार से उनके बेंगलुरु स्थित घर पर मुलाकात की है। सावदी ने मौजूदा विपक्ष के नेता सिद्धारमैया से भी उनके घर में मुलाकात की। गौरतलब कै कि लक्ष्मण ने अथानी विधानसभा सीट से टिकट ना मिलने पर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़ें : इस बॉलीवुड एक्टर के साथ Live in Relationship में रहती हैं Shehnaaz Gill? सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही मचा बवाल

10 मई को होगी वोटिंग

Karnataka Election 2023 :  कर्नाटक में 10 मई को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे, जबकि 13 मई को मतगणना होगी। 224 सीटों वाली विधानसभा में वर्तमान में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 119 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 75 और जद (एस) के पास 28 सीटें हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें