SUV 7-सीटर सेगमेंट में मचने वाला है धमाल, हो रही बड़ी एंट्री.. सबका होगा ‘गेम ओवर’

Ads

SUV 7-सीटर सेगमेंट में मचने वाला है धमाल, हो रही बड़ी एंट्री.. सबका होगा 'गेम ओवर'

  •  
  • Publish Date - March 26, 2022 / 04:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

SUV 7-seater segment : नई दिल्ली। जीप इंडिया 29 मार्च 2022 को अपनी बिल्कुल नई 7-सीटर SUV जीप मेरिडियन से पर्दा हटाने वाली है। अब इस SUV के लिए डीलरशिप लेवल पर बुकिंग शुरू कर दी गई है जिसका बुकिंग अमाउंट 50,000 रुपये तय किया गया है।

<<*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*>>

मई 2022 में कंपनी इस SUV की बिक्री शुरू कर सकती है। ये 3-रो SUV अमेरिकी कार कंपनी की पॉपुलर कारों में एक है जो पहले से साउथ अमेरिकी मार्केट में जीप कमांडर नाम से बेची जा रही है। भारत में जीप कम्पस SUV के साथ मौजूद है जिसका बढ़े हुए व्हीलबेस वाला मॉडल देश में बेचा जा रहा है।

पढ़ें- ‘रोजगार बजट’.. युवाओं के लिए 20 लाख नौकरियां.. जानिए क्या है सरकार की तैयारी

जीप मेरिडियन SUV के साथ संभावित रूप से जीप कम्पस वाला 2।0-लीटर डीजल इंजन मिलेगा जो 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। जीप कम्पस के साथ 1।4-लीटर मल्टीएयर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी दिया गया है जो 6-स्पीड मैनुअल या विकल्प में 7-स्पीड डीसीटी के साथ आता है। SUV के साथ 7-स्लैट ग्रिल के साथ एलईडी हेडलैंप्स, पिछले हिस्से में एलईडी टेललैंप्स, स्पोर्टी चौकोर व्हील आर्च्स दिए गए हैं।

पढ़ें- कॉलेज की क्लास में हिजाब पहने लड़की ने पढ़ा नमाज..वीडियो सामने आने के बाद दिए गए जांच के आदेश

कंपनी ने स्टिकर्स के साथ नई SUV का टीजर जारी किया है जिसका भारत में मुकाबला ह्यून्दे एल्कजार, किआ कैरेंस, टाटा सफारी, एमजी हैक्टर प्लस और महिंद्रा XUV700 से होगा। देश में ये जीप इंडिया की पहली 7-सीटर SUV होगी और मेरिडियन को जारदार स्टाइल और डिजाइन के अलावा बेहतरीन प्रदर्शन और क्षमता वाली SUV के रूप में पेश किया जाने वाला है।

पढ़ें- पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा की तारीखें आगे बढ़ीं.. 17 अप्रैल को होने थे एग्जाम.. अब इस तारीख को होंगे

इस कार को टीजर में एक खास किस्म के स्टिकर से ढंका गया है जिसमें इंडिया गेट, राजस्थान के कैमल, मध्य प्रदेश के टाइगर, महाराष्ट्र का झंडा, कर्नाटक के हाथी और केरल के नारियल के पेड़ जैसे कई फोटो शामिल हैं।