(Kia Seltos New variant Launch/ Image Credit: Facebook)
नई दिल्ली: Kia Seltos New variants Launched: किया ने अपनी लोकप्रिय मिड-प्राइज SUV Kia Seltos के दो नए वेरिएंट भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन्हें GTX (O) और X-Line (O) नाम से पेश किया है। नए वेरिएंट में पहले की तुलना में कई एडवांस फीचर्स और बेहतर सुरक्षा तकनीक दी गई है। किआ का कहना है कि इन नए विकल्पों का मकसद ग्राहकों को ज्यादा प्रीमियम अनुभव और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
Kia Seltos के GTX (O) और X-Line (O) वेरिएंट्स में Level 2+ ADAS दिया गया है। GTX (O) में कुल 28 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं जबकि पहले GTX वेरिएंट में 21 सेफ्टी फीचर्स उपलब्ध थे। नए फीचर्स में जंक्शन क्रॉसिंग असिस्ट, लेन चेंज ऑनकमिंग असिस्ट, लेन चेंज साइड असिस्ट और इवेसिव स्टीयरिंग असिस्ट जैसे आधुनिक सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा SUV में 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हेड्स-अप डिस्प्ले, वन-टच ऑटो विंडो, रियर डैशकैम और रेन सेंसिंग वाइपर जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।
X-Line (O) वेरिएंट में GTX (O) के लगभग सभी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसे ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देने के लिए मैट ग्रेफाइट फिनिश, ड्यूल-टोन इंटीरियर और 18 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कुछ कॉस्मेटिक बदलाव भी किए गए हैं। जिससे यह वेरिएंट बाकी मॉडल्स से अलग नजर आता है। जो ग्राहक स्टाइल और प्रीमियम डिजाइन पसंद करते हैं। उनके लिए यह विकल्प बेहतर साबित हो सकता है।
दोनों नए वेरिएंट्स में कंपनी ने दो इंजन विकल्प दिए हैं। पहला 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 160 हॉर्स पावर की ताकत देता है। दूसरा 1.5 लीटर डीजल इंजन है जिससे 116 हॉर्स पावर मिलती है। पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। यह संयोजन बेहतर ड्राइविंग अनुभव और स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार किया गया है।
किआ के अनुसार Seltos की हर महीने औसतन करीब 10,000 यूनिट्स की बिक्री होती है। कंपनी ने नए GTX (O) और X-Line (O) वेरिएंट्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 21.57 लाख रुपये रखी है। नए फीचर्स, बेहतर सुरक्षा और प्रीमियम डिजाइन के साथ ये वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प हो सकते हैं जो एक आधुनिक, सुरक्षित और फीचर-लोडेड मिड-साइज SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं।