Kia Seltos New variant Launch: नई Kia Seltos खरीदने का सोच रहे हैं? तो पहले जान लीजिए दो नए वेरिएंट में क्या-क्या बदला और कितनी रखी है कीमत!

Kia Seltos New variant Launch: किआ ने अपनी लोकप्रिय मिड-प्राइज SUV Kia Seltos के दो नए वेरिएंट लॉन्च कर दिए हैं। इन नए मॉडल्स में कई उपयोगी फीचर्स जोड़े गए हैं। कंपनी ने इन्हें अलग-अलग कीमतों पर पेश किया है ताकि ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के अनुसार बेहतर विकल्प मिल सके।

Kia Seltos New variant Launch: नई Kia Seltos खरीदने का सोच रहे हैं? तो पहले जान लीजिए दो नए वेरिएंट में क्या-क्या बदला और कितनी रखी है कीमत!

(Kia Seltos New variant Launch/ Image Credit: Facebook)

Modified Date: July 1, 2026 / 03:41 pm IST
Published Date: July 1, 2026 3:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Kia Seltos के GTX (O) और X-Line (O) वेरिएंट लॉन्च
  • Level 2+ ADAS सहित 28 तक सेफ्टी फीचर्स
  • 1.5L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन विकल्प

नई दिल्ली: Kia Seltos New variants Launched: किया ने अपनी लोकप्रिय मिड-प्राइज SUV Kia Seltos के दो नए वेरिएंट भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन्हें GTX (O) और X-Line (O) नाम से पेश किया है। नए वेरिएंट में पहले की तुलना में कई एडवांस फीचर्स और बेहतर सुरक्षा तकनीक दी गई है। किआ का कहना है कि इन नए विकल्पों का मकसद ग्राहकों को ज्यादा प्रीमियम अनुभव और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

नए वेरिएंट्स में क्या है खास?

Kia Seltos के GTX (O) और X-Line (O) वेरिएंट्स में Level 2+ ADAS दिया गया है। GTX (O) में कुल 28 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं जबकि पहले GTX वेरिएंट में 21 सेफ्टी फीचर्स उपलब्ध थे। नए फीचर्स में जंक्शन क्रॉसिंग असिस्ट, लेन चेंज ऑनकमिंग असिस्ट, लेन चेंज साइड असिस्ट और इवेसिव स्टीयरिंग असिस्ट जैसे आधुनिक सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा SUV में 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हेड्स-अप डिस्प्ले, वन-टच ऑटो विंडो, रियर डैशकैम और रेन सेंसिंग वाइपर जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

X-Line (O) में मिलेगा अलग लुक

X-Line (O) वेरिएंट में GTX (O) के लगभग सभी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसे ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देने के लिए मैट ग्रेफाइट फिनिश, ड्यूल-टोन इंटीरियर और 18 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कुछ कॉस्मेटिक बदलाव भी किए गए हैं। जिससे यह वेरिएंट बाकी मॉडल्स से अलग नजर आता है। जो ग्राहक स्टाइल और प्रीमियम डिजाइन पसंद करते हैं। उनके लिए यह विकल्प बेहतर साबित हो सकता है।

इंजन और परफॉर्मेंस

दोनों नए वेरिएंट्स में कंपनी ने दो इंजन विकल्प दिए हैं। पहला 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 160 हॉर्स पावर की ताकत देता है। दूसरा 1.5 लीटर डीजल इंजन है जिससे 116 हॉर्स पावर मिलती है। पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। यह संयोजन बेहतर ड्राइविंग अनुभव और स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार किया गया है।

कीमत और बिक्री

किआ के अनुसार Seltos की हर महीने औसतन करीब 10,000 यूनिट्स की बिक्री होती है। कंपनी ने नए GTX (O) और X-Line (O) वेरिएंट्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 21.57 लाख रुपये रखी है। नए फीचर्स, बेहतर सुरक्षा और प्रीमियम डिजाइन के साथ ये वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प हो सकते हैं जो एक आधुनिक, सुरक्षित और फीचर-लोडेड मिड-साइज SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।