IBC24 Dhanwantari Samman 2026 : रायपुर पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी, IBC24 के ‘धनवंतरी सम्मान’ 2026′ में आज करेंगी डॉक्टरों का सम्मान
रायपुर में आज IBC24 के प्रतिष्ठित 'धन्वंतरी सम्मान 2026' का आयोजन होगा। इस समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित करेंगी।
IBC24 Dhanwantari Samman 2026
- IBC24 आज रायपुर में 'धन्वंतरी सम्मान 2026' का आयोजन कर रहा है।
- बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगी।
- स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया जाएगा।
रायपुर : IBC24 Dhanwantari Samman 2026 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का अग्रणी समाचार चैनल IBC24 आज ‘धनवंतरी सम्मान 2026’ का आयोजन करने जा रहा है। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित यह प्रतिष्ठित समारोह आज शाम 5 बजे होगा। इस खास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी रायपुर पहुंच चुकी हैं।
हुमा कुरैशी मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे शिरकत
IBC24 अपनी सामाजिक सरोकारों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी छत्तीसगढ़ के उन डॉक्टरों को सम्मानित कर रहा है, जिन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी बेहतरीन सेवाएं दी हैं। इस वर्ष आयोजित हो रहे इस गौरवशाली समारोह में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हुमा कुरैशी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी और डॉक्टरों को अपने हाथों से सम्मानित करेंगी।
पूरी हुई तैयारियां
शाम 5 बजे होने वाले इस ‘धन्वन्तरि सम्मान’ समारोह को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हुमा कुरैशी के रायपुर पहुंचने के बाद इस कार्यक्रम को लेकर लोगों और चिकित्सा जगत के बीच उत्साह काफी बढ़ गया है, जहां आज उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों के योगदान को सराहा जाएगा।
ये भी पढ़ें
- SSP Rajesh Agrawal Fake Facebook ID: सावधान, छत्तीसगढ़ में इस बड़े पुलिस अफसर का फर्जी प्रोफाइल बनाकर मांगी जा रही निजी जानकारी
- Heavy Rain in Bilaspur: छत्तीसगढ़ में बारिश का रौद्र रूप! इस जिले में बाढ़ जैसे हालात, घरों से लेकर किचन तक घुसा पानी, लोग पलंग पर रहने को मजबूर
- Hydrogen Train Ticket Fare: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत के लिए हुई रवाना! जानें कहां-कहां रुकेगी और कितना देना होगा किराया

Facebook


