(MG Hetor Diesel/ Image Credit: MG Motor)
नई दिल्ली: MG Hetor Diesel: MG मोटर ने फेसलिफ्ट Hector Plus डीजल की कीमतों (MG Hetor Diesel Price) की घोषणा कर दी है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 20 लाख रुपये रखी है। दिसंबर 2025 में MG ने Hector और Hector Plus फेसलिफ्ट को लॉन्च किया था। लेकिन उस समय केवल पेट्रोल वेरिएंट की कीमतों की जानकारी दी गई थी। अब कंपनी ने 2.0 लीटर डीजल इंजन और मैनुअल गियरबॉक्स वाले मॉडल को दोबारा बाजार में उतारा है।
नई MG Hector Plus डीजल में पहले वाले मॉडल का ही 2.0 लीटर डीजल इंजन (MG Hetor Diesel) दिया गया है। यह इंजन 170hp की पावर और 350Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी ने इस बार डीजल मॉडल में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प नहीं रखा है। यह कार उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश की गई है जो ज्यादा पावर और मैनुअल ड्राइविंग पसंद करते हैं।
MG ने डीजल वेरिएंट के लिए नया Sharp Pro (O) ट्रिम पेश किया है जो टॉप मॉडल Savvy Pro ट्रिम से नीचे रखा गया है। इसके केबिन में ड्यूल-टोन और ब्लैक थीम दी गई है। कार में 7 सीटों के साथ लेदरेट अपहोल्स्ट्री, 14 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 8 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा स्टीयरिंग व्हील पर फिजिकल कंट्रोल बटन भी दिए गए हैं।
MG Hector Plus डीजल में वेंटिलेटेड (MG Hetor Diesel Features)पावर सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, 8-स्पीकर इनफिनिटी साउंड सिस्टम और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, पार्किंग कैमरा, सेंसर, TPMS और ऑटो-डिमिंग IRVM जैसे फीचर्स मिलते हैं। बाहर की तरफ इसमें LED लाइट्स, 18 इंच अलॉय व्हील और कनेक्टेड टेललाइट्स दी गई हैं। अब Hector Plus डीजल को केवल 7-सीटर विकल्प और एक ही ट्रिम में पेश किया जाएगा।