Ankit Sharma Murder Case Verdict : ‘जानवरों की तरह फेंका गया था शव’… अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, AAP के पूर्व नेता समेत 5 को उम्रकैद

Ads

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने हत्या को बेहद क्रूर और समाज को झकझोर देने वाला अपराध बताया।

  •  
  • Publish Date - July 31, 2026 / 05:27 PM IST,
    Updated On - July 31, 2026 / 05:45 PM IST

Ankit Sharma Murder Case Verdict

नई दिल्ली : Ankit Sharma Murder Case Verdict :  दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने वर्ष 2020 में हुए दिल्ली दंगों के दौरान आईबी (IB) अफसर अंकित शर्मा की हत्या के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपियों को उम्रकैदकी सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस हत्याकांड को बेहद भयावह और समाज को झकझोर देने वाली घटना करार दिया है।

अंकित शर्मा की हत्या जघन्य तरीके से की गई

मामले की सुनवाई करते हुए कड़कड़डूमा कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की और कहा कि अंकित शर्मा की हत्या बेहद जघन्य और क्रूर तरीके से की गई थी। Ankit Sharma Murder Case हत्या के बाद उनकी बॉडी को किसी जानवर की तरह नाले में फेंक दिया गया था। उन्होंने कहा यह घटना समाज को झकजोर देने वाली थी

क्या है पूरा मामला ?

यह पूरी घटना 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान घटी थी। 25 फरवरी 2020 को अंकित शर्मा ऑफिस से घर लौटने के बाद बाहर निकले थे, जिसके बाद वे लापता हो गए। बाद में हिंसाग्रस्त इलाके के एक नाले से उनका शव बरामद हुआ था। जांच के दौरान इस वारदात में पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन और उनके साथियों की संलिप्तता सामने आई थी।कोर्ट के इस फैसले से पीड़ित परिवार को चार साल बाद न्याय मिला है।

ये भी पढ़ें