दिवाली से पहले Nissan ने पेश की एक साथ तीन 3 SUV, फीचर्स और कीमत जानकर झूम उठेंगे खुशी से
Nissan X-Trail Qashqai and Juke Features जापान बेस्ड कार निर्माता कंपनी Nissan की गाड़ियों को भारतीय बाजार में अच्छ रिस्पॉन्स मिल रहा है
नई दिल्ली: Nissan X-Trail Qashqai and Juke Features जापान बेस्ड कार निर्माता कंपनी Nissan की गाड़ियों को भारतीय बाजार में अच्छ रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी की डटसन, मेग्नाइट सहित कई कारों को ग्राहक बेहद पसंद किया गया। ग्राहकों की पंसद को देखते हुए कंपनी ने दिवाली से पहले तीन गाड़ियां लॉन्च की है, ये सभी गाड़ियां जल्द ही बाजार में ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। बताया जा रहा है कि इन गाड़ियों में कंपनी की e-Power हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी जाएगी, जो कंपनी की स्ट्रॉन्ग हाईब्रिड टेक्नोलॉजी है। आइए जानते हैं तीनों गाड़ियों की डिटेल्स।
Read More: इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी को दिखाया बाहर का रास्ता, खेल के दौरान की थी ये बड़ी गलती
Nissan X-Trail features
Nissan X-Trail Qashqai and Juke Features यह इन तीनों में सबसे बड़ी एसयूवी है। इस गाड़ी ने भारतीय बाजार में 8 साल बाद वापसी की है। नई X-Trail को दो इंजन ऑप्शन दिए जाएंगे। एक 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और दूसरा 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल, जिसमें निसान की e-Power हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी जाएगी। इसमें इंजन के साथ 150kW की इलेक्ट्रिक मोटर मिलने वाली है। इसके हाइब्रिड वेरिएंट में फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी दिया जाएगा। यूके में एक्स-ट्रेल की कीमतें लगभग 32,030 जीबीपी या 29.74 लाख रुपये से शुरू होती हैं।
Nissan Qashqai features
निसान Qashqai को नई वी-मोशन ग्रिल और बूमरैंग एलईडी मैट्रिक्स हेडलैंप मिलते हैं। Qashqai के इंजन विकल्पों में 12V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल शामिल है। यह इंजन 140 bhp और 156 Nm का टार्क देता है। एसयूवी एक ePower पॉवरट्रेन के साथ भी उपलब्ध होगी, जिसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और एक 140 kW इलेक्ट्रिक मोटर शामिल है।
Nissan India unveiled new Hybrid Car #Qashqai
expected to be launched in India in the near future@Nissan pic.twitter.com/PNCkEPgvUf— Vishal Ahlawat (@vishalahlawat92) October 18, 2022
Nissan Juke features
इनमें तीसरी गाड़ी निसान जूक होगी, तीनों में सबसे छोटी है। इसमें 1.0-लीटर तीन सिलेंडर इंजन मिलता है जो 115 बीएचपी और 200 एनएम देता है। इसे छह-स्पीड मैनुअल या पैडल शिफ्टर्स के साथ सात-स्पीड ड्यूल-क्लच डीसीटी गियरबॉक्स मिलते हैं। जूक में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, टॉमटॉम लैंप और नेविगेशन के लिए लाइव ट्रैफिक है। इंफोटेनमेंट सिस्टम निसान के कनेक्ट के साथ काम करता है।

Facebook


