Nissan Terrano PHEV: Nissan ने पेश की नई Terrano, डिफेंडर जैसे लुक के साथ मिलेगा दमदार इंजन, कीमत और पूरी जानकारी जानें यहां

Ads

Nissan Terrano PHEV: Nissan वाहन निर्माता कंपनी एक बार फिर अपनी पॉपुलर Terrano को नए अंदाज में वापस लाने की तैयारी कर रही है।

  •  
  • Publish Date - April 27, 2026 / 01:47 PM IST,
    Updated On - April 27, 2026 / 01:52 PM IST

Nissan Terrano PHEV/Image Credit: Nissan X Handle

HIGHLIGHTS
  • Nissan अपनी पॉपुलर Terrano को नए अंदाज में वापस लाने की तैयारी कर रही है।
  • बीजिंग मोटर शो में कंपनी ने नई जनरेशन Terrano का कॉन्सेप्ट पेश किया है।
  • नई Terrano PHEV कॉन्सेप्ट का लुक काफी बोल्ड और बॉक्सी है।

Nissan Terrano PHEV: नई दिल्ली: जापानी चार पहिया वाहन निर्माता कंपनी Nissan एक बार फिर अपनी पॉपुलर Terrano को नए अंदाज में वापस लाने की तैयारी कर रही है। बीजिंग मोटर शो में कंपनी ने नई जनरेशन Terrano का कॉन्सेप्ट पेश किया है, जिसने पहली झलक में ही लोगों का ध्यान खींच लिया। यह नई Terrano पुरानी वाली से बिल्कुल अलग नजर आती है और इसका डिजाइन और टेक्नोलॉजी दोनों ही काफी बदल चुके हैं। पहले वाली Terrano, जो 2013 से 2020 तक भारत में भी बिकती थी मूल रूप से Duster पर बेस्ड थी, लेकिन अब जो नया मॉडल दिखाया गया है वो बिल्कुल अलग है।

डिफेंडर से इंस्पायर है Terrano PHEV लुक

नई Terrano PHEV कॉन्सेप्ट का लुक काफी बोल्ड और बॉक्सी है, जो काफी हद तक डिफेंडर से इंस्पायर लगता है। (Nissan Terrano PHEV) सामने की तरफ इसमें चौकोर LED हेडलैंप, चौड़ा Nissan लोगो, मजबूत बंपर, बोनट स्कूप और फेंडर पर लगे ड्राइविंग लाइट्स दिए गए हैं। साइड से देखने पर इसमें बड़ा रूफ रैक, साइड में लगी सीढ़ी, मोटे क्लैडिंग और ऑफ-रोड टायर इसे एक असली SUV का फील देते हैं. पीछे की तरफ टेलगेट पर स्पेयर व्हील, कॉम्पैक्ट LED टेललाइट्स और मस्कुलर बंपर इसे और भी बेहतर लुक देते हैं.

Terrano में मिल सकता है हाइब्रिड इंजन

Nissan Terrano PHEV: कंपनी ने अभी इसके इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Frontier Pro PHEV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी. इस प्लेटफॉर्म को Dongfeng के साथ मिलकर तैयार किया गया है. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन मिल सकता है। (Nissan Terrano PHEV)  यह सेटअप करीब 424 bhp की पावर और 800 Nm का टॉर्क दे सकता है, जो इसे बेहद ताकतवर बनाता है.

Terrano भारत में लॉन्च होगी या नहीं?

फिलहाल यह साफ है कि Nissan Terrano PHEV को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं. हालांकि कंपनी ने यह जरूर कहा है कि इसका प्रोडक्शन मॉडल सिर्फ चीन तक सीमित नहीं रहेगा और इसे कुछ ग्लोबल मार्केट्स में भी लॉन्च किया जाएगा. भारत में Nissan फिलहाल एक नए C-सेगमेंट SUV पर काम कर रही है, जिसका नाम Nissan Tekton है. यह SUV नई Duster पर बेस्ड होगी।

इन्हे भी पढ़ें:-

शीर्ष 5 समाचार