Rameshwar Sharma News: ‘नौटंकी बंद करे मुस्लिम समाज..’, मौलाना अरशद मदनी की गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने वाली मांग पर भड़के ये बीजेपी विधायक, बोले-पहले खुद कसम खाएं…

Rameshwar Sharma News: 'नौटंकी बंद करे मुस्लिम समाज..', गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग पर भड़के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा, बोले- पहले कसम खाएं...

Rameshwar Sharma News: ‘नौटंकी बंद करे मुस्लिम समाज..’, मौलाना अरशद मदनी की गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने वाली मांग पर भड़के ये बीजेपी विधायक, बोले-पहले खुद कसम खाएं…

rameshwar sharma/ image source: ibc24 file imge

Modified Date: May 28, 2026 / 05:24 pm IST
Published Date: May 28, 2026 4:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गौ माता पर सियासी बयान
  • BJP विधायक का पलटवार
  • मुस्लिम समाज पर टिप्पणी

Rameshwar Sharma News: भोपाल। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मुस्लिम समाज पर निशाना साधा है। वहीं कांग्रेस नेता अमित शर्मा ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर दूसरे समाज के लोग गौ रक्षा की बात कर रहे हैं तो बीजेपी को उनका समर्थन करना चाहिए।

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान आया सामने

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि अगर मुस्लिम समाज वास्तव में गौ माता को सुरक्षित देखना चाहता है, तो उन्हें अल्लाह को हाजिर-नाजिर मानकर कसम खानी चाहिए कि वे गाय नहीं काटेंगे और गौ मांस खाना हराम मानेंगे। उन्होंने कहा कि केवल बयान देने से कुछ नहीं होगा और मुस्लिम समाज को “कोरी नौटंकी” बंद करनी चाहिए।

रामेश्वर शर्मा के इस बयान के बाद सियासी माहौल और गरमा गया है। उन्होंने कहा कि गौ माता करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र हैं और इस मुद्दे पर सिर्फ बयानबाजी नहीं बल्कि व्यवहारिक कदम उठाने की जरूरत है।

कांग्रेस नेता अमित शर्मा ने बीजेपी पर निशाना साधा

वहीं कांग्रेस नेता अमित शर्मा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर दूसरे समाज के लोग भी गौ रक्षा और गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग कर रहे हैं, तो बीजेपी को उसका समर्थन करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नहीं चाहती कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, क्योंकि ऐसा होने पर पार्टी का एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा खत्म हो जाएगा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि गौ माता के नाम पर राजनीति करने के बजाय सभी दलों को मिलकर संवेदनशीलता और सामाजिक सौहार्द के साथ इस विषय पर चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि पार्टी इस मुद्दे को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करती रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

महिला टी20 विश्व कप: आईसीसी के मैच अधिकारियों के सभी-महिला पैनल में चार भारतीय भी

पालघर : किसान से बंदरगाह परियोजना की मुआवजा राशि से 50 लाख रुपये की ठगी, तीन लोगों पर मामला दर्ज

आईबीसी कानून आने के बाद हो चुकी है चार लाख करोड़ रुपये की वसूलीः आईबीबीआई प्रमुख

सरकारी जमीन गलत तरीके से हस्तांतरित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : जायसवाल

हरदोई में बिना अनुमति बुद्ध प्रतिमा स्थापित करने पर बवाल, पुलिस-राजस्व टीम पर पथराव


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।