(Skoda Octavia RS, Image Credit: Cardekho)
नई दिल्ली: Skoda Octavia RS launch: वाहन निर्माता स्कोडा इंडिया एक बार फिर से भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में हलचल मचाने को तैयार है। कंपनी अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स सेडान Skoda Octavia RS को भारत में फिर से लॉन्च करने जा रही है। इस बार यह कार और भी पावरफुल फीचर्स और इंजन के साथ लॉन्च की जाएगी। आइए जानते हैं इस नई पेशकश से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।
स्कोडा ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि 6 अक्टूबर 2025 से Skoda Octavia RS की प्री-बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। ग्राहक इसे ऑनलाइन माध्यम से या नजदीकी स्कोडा डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकेंगे। लॉन्च से पहले ही इस कार को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।
कंपनी के मुताबिक, Skoda Octavia RS को भारत में नवंबर 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। यह कार CBU (Completely Built Unit) के रूप में लाई जाएगी, इस कारण इसकी बिक्री सीमित यूनिट्स पर होगी।
स्कोडा इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा कि, ‘हमने इस साल की शुरुआत में वादा किया था कि एक वैश्विक आइकन भारत लौटेगा। Octavia RS केवल एक कार नहीं, बल्कि एक भावना है जो प्रदर्शन, आकांक्षा और ड्राइविंग का असली अनुभव देती है।’
नई Skoda Octavia RS में कई प्रीमियम और स्पोर्टी फीचर्स देखने को मिलेंगे:
Skoda Octavia RS को इस बार 2.0 लीटर TSI इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जो 265 हॉर्सपावर और 370Nm टॉर्क जनरेट करेगा। यह इंजन 7-स्पीड DSG ट्रांसमिशन से लैस होगा।
वहीं अगर परफॉर्मेंस की बात करें तो यह कार: