(Toyota Fortuner Price Hike/ Image Credit: Toyota)
नई दिल्ली: Toyota Fortuner Price Hike: टोयोटा ने अपनी लोकप्रिय SUV Toyota Fortuner की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इस नए प्राइस हाइक के बाद ग्राहकों को अब इस गाड़ी के लिए 60,000 रुपये से लेकर 87,000 रुपये तक ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। नई कीमतें पूर रेंज पर लागू कर दी गई है। जिसमें सभी वेरिएंट प्रभावित हुए हैं।
फॉर्च्यूनर के 2.7-लीटर पेट्रोल 2WD AT, 2.8-लीटर डीजल 2WD MT और प्लेटिनम व्हाइट पर्ल जैसे मॉडल्स की कीमत में 60,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 2.8-लीटर डीजल 2WD AT और इसके प्लेटिनम एडिशन में 65,000 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 4WD वेरिएंट में भी अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है। जिसमें डीजल MT पर 67,000 रुपये और माइल्ड-हाइब्रिड वर्जन पर 75,000 रुपये का इजाफा किया गया है।
SUV के टॉप वेरिएंट GR-S 4WD AT में सबसे ज्यादा 87,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस बदलाव के बाद अब Toyota Fortuner की एक्स-शोरूम कीमत 34.76 लाख रुपये से बढ़कर 50.46 लाख रुपये तक पहुंच गई है। अपने सेगमेंट में यह SUV आने वाली MG Majestor जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देने वाली है।
टोयोटा अब फॉर्च्यूनर का नया जनरेशन मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। उम्मीद है कि इसे 2026 के आखिरी या 2027 की शुरुआत में ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया जा सकता है। नए मॉडल में ज्यादा अग्रेसिव डिजाइन, पतली LED हेडलाइट्स, बड़ी ग्रिल और नए स्टाइल के बंपर देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें नए अलॉय व्हील्स और अपडेटेड टेल लाइट डिजाइन भी मिलेगा।
अपकमिंग फॉर्च्यूनर को TNGA-F प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है जो बेहतर मजबूती और ऑफ-रोड क्षमता देगा। इसमें 12.3-इंच की दो बड़ी स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, ADAS और 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस फीचर्स मिलने की उम्मीद है। नई टेक्नोलॉजी के साथ यह SUV पहले से ज्यादा प्रीमियम और आधुनिक बनने वाली है।