Vijay Sharma on West Bengal Election Results : बंगाल चुनाव नतीजों के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी भूचाल! डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान-‘भूपेश बघेल कैसे लाते हैं सीट, सबको मालूम है’

Ads

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों के बाद छत्तीसगढ़ में सियासत गरमा गई है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा के घुसपैठ और सीमा सुरक्षा को लेकर दिए गए बयान से राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।

Vijay Sharma on West Bengal Election Results / Image Source : ANI

HIGHLIGHTS
  • बंगाल चुनाव नतीजों पर छत्तीसगढ़ में सियासी बवाल
  • डिप्टी CM ने घुसपैठ और सीमा सुरक्षा पर उठाए सवाल
  • भूपेश बघेल पर भी साधा निशाना, सियासत गर्म

रायपुर: Vijay Sharma on West Bengal Election Results  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी उबाल आ गया है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बंगाल चुनाव परिणामों पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस जीत को राष्ट्रीय सुरक्षा और देश में घुसपैठ रोकने की दिशा में एक निर्णायक मोड़ बताया है।

‘घुसपैठ का रास्ता है बंगाल’

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रायपुर सहित पूरे देश में जितने भी बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े गए, वे सभी पश्चिम बंगाल के रास्ते ही दाखिल हुए थे। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐसे कई घुसपैठियों को पहचान कर उन्हें डिपोर्ट भी किया है। उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि दशकों से पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा बांग्लादेश से सटे बॉर्डर पर बाड़ लगाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों को जमीन देने से मना किया जा रहा था। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब स्थिति बदलेगी और बाड़ लगने से देश में घुसपैठ पर अंकुश लगेगा।

भूपेश बघेल पर साधा निशाना

बंगाल चुनाव और घुसपैठ के मुद्दे के बीच विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी जोरदार हमला बोला। जब उनसे कांग्रेस की चुनावी रणनीति को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “भूपेश बघेल कैसे कांग्रेस की सीट लाते हैं, यह सबको मालूम है।”

राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास का वादा

विजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि बंगाल की जीत देश की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी थी। उन्होंने केंद्र सरकार के उस वादे को दोहराया जिसके तहत सत्ता में आने के पहले 45 दिनों के भीतर केंद्रीय एजेंसियों को सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में छत्तीसगढ़ से गए कार्यकर्ताओं ने भी जीत के लिए कड़ी मेहनत की है और यह परिणाम देश की अखंडता के लिए महत्वपूर्ण है।

इन्हें भी पढ़ें :