Iqbal Ansari on Pahalgam Terror Attack: नाम और धर्म पूछकर की गई हत्या… आतंकवादियों पर भड़के बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी, बोले-सजा ऐसी हो कि नस्ले भी याद करें
नाम और धर्म पूछकर की गई हत्या…Iqbal Ansari on Pahalgam Terror Attack: Murder was done after asking the name and religion… Former Babri
- आतंकवादियों पर भड़के बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी,
- धर्म पूछकर की गई हत्या मानवता के नाम पर कलंक- इकबाल अंसारी
- बोले-सजा ऐसी हो कि नस्ले भी याद करें,
अयोध्या: Iqbal Ansari on Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। आतंकियों द्वारा पर्यटकों की पहचान पूछकर विशेष रूप से हिंदू समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर की गई हत्या की पूरे देश में तीव्र निंदा हो रही है। इस हमले में करीब 27 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, वहीं सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इस जघन्य हमले को लेकर अब बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने भी अपनी नाराजगी और दुख प्रकट किया है। उन्होंने इसे मानवता के खिलाफ सबसे घिनौना कार्य" करार देते हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मांग की है कि इस अपराध में शामिल आतंकियों को जल्द पकड़ कर ऐसी सज़ा दी जाए जो आने वाली नस्लों के लिए सबक बने।
धर्म पूछकर की गई हत्या मानवता के नाम पर कलंक- इकबाल अंसारी
Iqbal Ansari on Pahalgam Terror Attack: इकबाल अंसारी ने कहा की आतंकियों ने पहले पर्यटकों से नाम और मजहब पूछा और फिर गोलियों की बौछार कर दी। इससे बड़ा घिनौना काम कुछ हो ही नहीं सकता। हमारा देश भाईचारे और इंसानियत के लिए जाना जाता है। हिंदू-मुसलमान की तहज़ीब दुनिया में एक मिसाल है और जो कुछ पहलगाम में हुआ, वह इस देश की रूह को झकझोर देने वाला है। उन्होंने आगे कहा की हम जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मांग करते हैं कि ऐसे दरिंदों को जल्द पकड़ कर उन्हें ऐसी सज़ा दी जाए कि आने वाली पीढ़ियां भी उसे याद रखें। ऐसे लोगों को इंसान कहना भी इंसानियत का अपमान है।
शोक और प्रार्थना का संदेश
Iqbal Ansari on Pahalgam Terror Attack: इकबाल अंसारी ने इस आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति के लिए अल्लाह से दुआ भी मांगी और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। पहलगाम में जिस तरह आतंकियों ने धर्म के आधार पर हत्या की वह पूरे देश के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है। राजनीतिक दलों से लेकर सामाजिक संगठनों तक ने इस हमले की एक सुर में निंदा की है और आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी व्यापक गुस्सा देखा जा रहा है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बैसरन घाटी आतंकी हमला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ एक जघन्य आतंकी हमला है, जिसमें आतंकियों ने पर्यटकों की धार्मिक पहचान पूछकर चुनिंदा हत्या की।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Iqbal Ansari on Pahalgam Terror Attack: Murder was done after asking the name
Ayodhya
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm