BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Naxalite Hidma Story: लाल गलियारे का कुख्यात नक्सली हिड़मा… इस जगह से शुरू हुआ था खतरनाक सफर, क्रूर आरंभ और डर का अंत, जानिए पूरी कहानी

Naxalite Hidma Story: लाल गलियारे का कुख्यात नक्सली हिड़मा… इस जगह से शुरू हुआ था खतरनाक सफर, क्रूर आरंभ और डर का अंत, जानिए पूरी कहानी

Naxalite Hidma Story

Naxalite Hidma Story

tikesh Kumar
Published: 26 Nov 2025 | 2:30 pmModified: 26 Nov 2025 | 2:31 pm
HIGHLIGHTS
  1. बालाघाट में शुरू हुआ था खतरनाक सफर
  2. हिड़मा ने नक्सल संगठन में जमाया कब्ज़ा
  3. लाल गलियारे में खत्म हुआ

बालाघाट: Naxalite Hidma Story:आंध्रप्रदेश के घने जंगल में हुई मुठभेड़ में लाल गलियारे का दुर्दांत नक्सली मारवी हिड़मा का 18 नवंबर 2025 को अंत कर दिया गया। हिड़मा, उसकी पत्नी राजे और अन्य साथियों के साथ ढेर हो जाना नक्सल आंदोलन के लिए बड़ा झटका साबित हुआ है। एक हफ्ता बीत चुका है, लेकिन हिड़मा का नाम अब भी नक्सली नेटवर्क में चर्चा का केंद्र है, जो बताता है कि उसकी पकड़ कितनी गहरी थी।

बालाघाट में हिड़मा का उदय (Balaghat MP news)

सरकार ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य तय किया है और हिड़मा का खात्मा इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ पर ले आया है। आज हम बताएंगे कि कैसे बालाघाट ने हिड़मा को पहली बार खड़ा किया और यही कनेक्शन उसे नक्सल संगठन में तेजी से ऊपर ले गया। मारवी हिड़मा भले ही अपने आखिरी दिनों में संगठन का टॉप कमांडर माना जाता था लेकिन शुरुआत में वह बड़े पद पर नहीं था। साल 2002 से 2004 के बीच हिड़मा एमएमसी जोन के बालाघाट में सक्रिय रहा और यहाँ उसे विलास के नाम से दलम में जाना जाता था।

गांव सर्वे और नक्सली भर्ती (Marvi Hidma encounter)

Naxalite Hidma Story: बालाघाट में उसकी मुख्य जिम्मेदारी नक्सली दलम में भर्ती और सर्वे कार्य की थी कौन सा गांव नक्सलियों को समर्थन दे सकता है, कौन संगठन में शामिल हो सकता है, इलाके में किसकी क्या भूमिका है, इन सभी की गुप्त जानकारी जुटाना उसी का काम था। यहाँ किसी बड़ी वारदात में शामिल न होने के बावजूद उसकी रणनीतिक भूमिका इतनी महत्वपूर्ण थी कि मध्यप्रदेश पुलिस ने उस समय उस पर 15 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। हिड़मा उस दौर में अकेला नहीं था। उसी समय दो और बड़े माओवादी सोनू दादा और रुपेश, जो हाल ही में जगदलपुर में आत्मसमर्पण कर चुके हैं वे भी बालाघाट में सक्रिय रहे।

हिड़मा का अंत और संगठन की कमजोर स्थिति (Hidma killed News)

Naxalite Hidma Story: यह दोनों 2012 से 2015 में संगठन के विस्तार यानी दलम बढ़ाने की रणनीति संभाल रहे थे। तीनों की मौजूदगी ने उस समय बालाघाट को नक्सली गतिविधियों का महत्वपूर्ण ठिकाना बना दिया था। लेकिन अब हिड़मा के खात्मे और बड़े नेताओं के सरेंडर के बाद नक्सल नेटवर्क की कमर लगभग टूट चुकी है। हिड़मा की मौत सिर्फ एक सफल ऑपरेशन नहीं, बल्कि यह संकेत है कि नक्सलवाद अब अपने अंतिम दौर में है। सरकार का मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य अब पहले से ज्यादा करीब है।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: मुठभेड़ 18 नवंबर 2025 को बालाघाट के जंगल में हुई, जिसमें मारवी हिड़मा और उसके साथी ढेर हो गए।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Naxalite Hidma Story: Hidma the notorious Naxalite of Red Terror

शहर की खबरें
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

01 Oct 2026 | 4:53 pm