BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Baloda Bazar Behen Ki Hatya : कुछ महीने पहले पत्नी की हुई मौत, फिर बहन पर लगाया ऐसा आरोप! कुएं के पास पहुंचा चचेरा भाई और कर दिया खौफनाक कांड

बलौदाबाजार जिले के चितावर गांव में जादू-टोने के शक में एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि रामदयाल ध्रुव ने अपनी चचेरी बहन सतरूपा पर …

Baloda Bazar Behen Ki Hatya

Baloda Bazar Behen Ki Hatya

Sneha Singh
Published: 14 Aug 2026 | 4:35 pmModified: 14 Aug 2026 | 4:38 pm
HIGHLIGHTS
  1. अंधविश्वास ने ले ली एक युवती की जान।
  2. पत्नी की मौत के बाद बहन पर जादू-टोने का शक करने का आरोप।
  3. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की।

बलौदाबाजार : Baloda Bazar Behen Ki Hatya :  जादू-टोना एक ऐसा अंधविश्वास, जिसके खिलाफ सरकार और प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं लेकिन इसके बावजूद गांवों में अंधविश्वास का ये जहर आज भी लोगों की सोच में जिंदा है। बलौदाबाजार जिले में इसी अंधविश्वास ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। जादू-टोने के शक में एक चचेरे भाई ने अपनी ही बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला ?

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला बलौदाबाजार जिले के लवन थाना क्षेत्र के चितावर गांव का है , जहां सतरूपा नाम की युवती अपने घर की बाड़ी में स्थित कुएं पर बर्तन धो रही थी। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। तभी उसका चचेरा भाई रामदयाल ध्रुव बाड़ी के रास्ते वहां पहुंचा और तेजधार हथियार से सतरूपा की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में सतरूपा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन इस हत्या के पीछे की वजह जितनी खौफनाक है उतनी ही हैरान करने वाली भी।

जादू-टोना करने का शक

बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले आरोपी रामदयाल ध्रुव की पत्नी की अचानक मौत हो गई थी। Cg Crime News पत्नी की मौत के बाद रामदयाल ने सतरूपा पर जादू-टोना करने का शक करना शुरू कर दिया था। इसी शक को लेकर दोनों परिवारों के बीच कई बार विवाद भी हुआ। मामला गांव की सामाजिक बैठक तक पहुंचा, समझाइश दी गई लेकिन आरोपी के मन में बैठा शक खत्म नहीं हुआ और आखिरकार यही अंधविश्वास एक खौफनाक वारदात में बदल गया।'

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोप है कि रामदयाल ने मौका पाकर अपनी ही चचेरी बहन सतरूपा पर हमला कर उसकी जान ले ली। सतरूपा अपने परिवार की एकलौती बेटी थी। उसकी हत्या की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतिका की मां ने भी बेटी की हत्या के पीछे जादू-टोने का शक ही वजह बताया है। घटना की सूचना मिलते ही लवन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी रामदयाल ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार समेत घटनाक्रम से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच कर रही है।

जाँच में जुटी पुलिस

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आखिर आरोपी ने किस आधार पर मृतिका पर जादू-टोना करने का शक किया था और क्या इस विवाद को लेकर पहले कोई शिकायत या सामाजिक बैठक हुई थी। चितावर गांव की ये घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि आखिर आधुनिक दौर में भी अंधविश्वास लोगों की सोच पर इतना हावी क्यों है?

क्या सिर्फ अंधविश्वास बन सकती है किसी के जान लेने का कारण ?

एक महिला की मौत , एक परिवार की जिंदगी भर की पीड़ा और इसके पीछे सिर्फ एक ऐसा शक, जिसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं। जरूरत है कि जादू-टोना जैसी भ्रामक धारणाओं के खिलाफ जागरूकता सिर्फ अभियानों तक सीमित न रहे, बल्कि समाज की सोच में भी बदलाव आए। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लेकिन चितावर की ये वारदात अपने पीछे एक बड़ा सवाल छोड़ गई है। क्या महज शक और अंधविश्वास किसी की जिंदगी छीनने का कारण बन सकता है?

ये भी पढ़ें

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Man Arrested for Allegedly Killing Cousin Over Witchcraft Suspicion

शहर की खबरें

बलौदा बाजार

और भी पढ़ें ›
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am