BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bemetara News: MBBS डॉक्टरों की लापरवाही पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री! CMHO को फोन पर लगाई फटकार, बोले- मशीन नहीं ठीक हुई तो सस्पेंड हो जाओगे

Bemetara News: MBBS डॉक्टरों की लापरवाही पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री! CMHO को फोन पर लगाई फटकार, बोले- मशीन नहीं ठीक हुई तो सस्पेंड हो जाओगे

Bemetara News

Bemetara News

tikesh Kumar
Published: 24 Aug 2025 | 11:43 pmModified: 24 Aug 2025 | 11:43 pm
HIGHLIGHTS
  1. स्वास्थ्य मंत्री की फटकार,
  2. ड्यूटी पर नहीं लौटे MBBS डॉक्टरों पर गिरी गाज़,
  3. CMHO को नोटिस जारी करने के निर्देश,

बेमेतरा: Bemetara News: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एक बार फिर अपने सख्त तेवरों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे फोन पर स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही को लेकर बेमेतरा जिले के सीएमएचओ को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं।

Read More : रायपुर एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप! इस जगह मिला लावारिस बैग, बम निरोधक दस्ते की जांच जारी

Bemetara News: मंत्री जायसवाल ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि स्वास्थ्य केंद्र की मशीन 24 घंटे के भीतर ठीक नहीं हुई, तो संबंधित अधिकारी को सस्पेंड कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने MBBS डॉक्टरों की गैरहाजिरी को भी गंभीरता से लिया और सीएमएचओ को निर्देश दिया कि पीजी परीक्षा देकर छुट्टी पर गए MBBS डॉक्टरों को तत्काल नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि ये डॉक्टर 7 दिनों के भीतर ड्यूटी पर वापस नहीं लौटते, तो उनके खिलाफ उचित प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने यह निर्देश बेमेतरा जिले के जेवरा पीएससी के निरीक्षण के दौरान दिए।

Read More : पति की मौत के बाद बहू पर डोली चाचा ससुर की गंदी नीयत, घर में घुसकर करता था सेक्स का प्रयास, अब सलाखों के पीछे

Bemetara News: गौरतलब है कि 22 अगस्त को मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बेमेतरा दौरे पर थे, और रायपुर लौटते समय उन्होंने जेवरा पीएससी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में MBBS डॉक्टर की अनुपस्थिति पाई गई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत अधिकारियों से जानकारी ली। बताया गया कि डॉक्टर पीजी परीक्षा देने के लिए छुट्टी पर थे, लेकिन छुट्टी समाप्त होने के बाद भी अब तक ड्यूटी पर नहीं लौटे हैं।

Read More : UP में भीड़ का तांडव, चोर समझकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, आंख का इलाज कराने आई थी छत्तीसगढ़ की महिला

Bemetara News: मंत्री ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। सभी अनुपस्थित डॉक्टरों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाए, और यदि 7 दिनों में वे ड्यूटी पर नहीं लौटते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: श्याम बिहारी जायसवाल का वायरल वीडियो एक फोन कॉल का है जिसमें वे बेमेतरा के सीएमएचओ को स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही पर फटकार लगाते दिखते हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Bemetara News: Health Minister furious over the negligence of MBBS doctors

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm