Bhopal Love Jihad: राजधानी के जिमों में हनुमान चालीसा का पाठ, लव जिहाद के खिलाफ VHP का अभियान शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल
राजधानी के जिमों में हनुमान चालीसा का पाठ…Bhopal Love Jihad: Hanuman Chalisa recited in gyms of the capital, VHP’s campaign against love

Bhopal Love Jihad | Image Source | IBC24
- विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने एक नया अभियान शुरू,
- शहर के जिमों में हनुमान चालीसा का पाठ
- जिम संचालकों से शपथलव जिहाद जैसे मामलों का नहीं करेंगे समर्थन,
भोपाल: Bhopal Love Jihad: राजधानी भोपाल के टीआईटी कॉलेज में कथित "लव जिहाद" के एक मामले के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने एक नया अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत शहर के जिमों में हनुमान चालीसा का पाठ कराया जा रहा है और जिम संचालकों से यह शपथ दिलवाई जा रही है कि वे लव जिहाद जैसे मामलों का समर्थन नहीं करेंगे।
Bhopal Love Jihad: फिलहाल इस अभियान की शुरुआत भोपाल से की गई है जहां वीएचपी ने कई जिम संचालकों को शपथ दिलवाई। संगठन का कहना है कि अब यह मुहिम प्रदेश के उन क्षेत्रों में भी चलाई जाएगी जहां कथित तौर पर लव जिहाद के मामले सामने आए हैं। वीएचपी और बजरंग दल के इस अभियान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कानून मंत्री पीसी शर्मा ने इस मुहिम पर तंज कसते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में बजरंग दल की ही सरकार है। लव जिहाद पर कानून भी इसी सरकार ने बनाया है तो फिर ऐसे अभियान की क्या जरूरत है?
Bhopal Love Jihad: उन्होंने बजरंग दल को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें बेवजह की नेतागिरी से बचना चाहिए और कानून व्यवस्था का काम प्रशासन पर छोड़ देना चाहिए। वहीं बीजेपी के प्रवक्ता शिवम शुक्ला ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा की कांग्रेस का यह बयान यह साबित करता है कि वह जिहादी सोच के साथ खड़ी है।
Bhopal Love Jihad: यह पहली बार नहीं है जब वीएचपी और बजरंग दल ने जिम संचालकों को इस तरह की समझाइश दी हो। पूर्व में भी कई बार ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। हालांकि इस बार सवाल उठ रहे हैं कि जो कार्य पुलिस और प्रशासन के करने योग्य हैं वे कार्य सामाजिक संगठन क्यों कर रहे हैं?
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मध्य प्रदेश में 'धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2021' के तहत लव जिहाद को रोकने के लिए कानून बनाया गया है, जिसके तहत जबरन धर्मांतरण पर सजा का प्रावधान है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bhopal Love Jihad: Hanuman Chalisa recited in gyms of the capital
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm