Face To Face Madhya Pradesh: 4 बच्चे लाओ..1 लाख इनाम पाओ! आबादी का संबंध सियासत से होना चाहिए या धर्म से…
Face To Face Madhya Pradesh: 4 बच्चे लाओ..1 लाख इनाम पाओ! आबादी का संबंध सियासत से होना चाहिए या धर्म से…

Face To Face Madhya Pradesh। Image Credit: IBC24
भोपाल। Face To Face Madhya Pradesh: दरअसल, बार-बार धार्मिक नेता ज्यादा बच्चों को जन्म देने की पैरवी कर रहे हैं। एक बार फिर मप्र में ब्राह्मण समाज के प्रमुख ने ऐसी ही एक मांग की है, बल्कि उन्होंने यहां तक कह दिया है कि जो 4 बच्चों को जन्म देगा उन्हें 1 लाख रुपए का पुरस्कार मिलेगा । दुनिया की सबसे ज्यादा वाले देश में आबादी बढ़ाना मुद्दा होना चाहिए या फिर उसे कम करने की चिंता हमें करनी चाहिए।
ये हैं मध्यप्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया, जिनके मुताबिक सनातनियों को 4 संतान पैदा करनी चाहिए। इतना ही नहीं बल्कि ऐलान भी किया कि वो ब्राह्मण समाज के उन कपल्स को 1 लाख रुपए इनाम देंगे जो चार बच्चे पैदा करेंगे। सोशल मीडिया पर राजोरिया का ये बयान काफी वायरल हो रहा है।
इसके बाद आईबीसी 24 से EXCLUISVE बातचीत में साफ-साफ कहा कि, सनातनियों की संख्या लगातार कम हो रही है इसलिए 4 बच्चे पैदा करना जरुरी है।
Face To Face Madhya Pradesh: ये पहला मौका नहीं है हिंदुओँ को 2 से अधिक संतान पैदा करने की बात किसी ने की हो। इससे पहले भी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, जैन समाज के संत विनम्र सागर, हिंदू संत देवकीनंदन ठाकुर सहित कई नामी संतों ने सनातनी युगलों से 2 से अधिक संतानों को पैदा करने की वकालत कर चुके हैं।
बहरहला विष्णु राजौरिया के ऐलान के बाद एक फिर संतान उत्पत्ति को लेकर जमकर सियासी बयानबाजी चल पड़ी है। बीजेपी ने जहां राजोरिया के बयान से किनारा करते हुए इसे उनकी व्यक्तिगत राय बताया है तो कांग्रेस ने राजोरिया के बयान को बेहूदगी भरा बताया। एक तरफ लगातार बढ़ती देश की जनसंख्या सरकार के लिए मुसीबत बनी हुई है तो दूसरी तरफ बार-बार धार्मिक नेता 2 से ज्यादा बच्चों को जन्म देने की पैरवी कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि सबसे ज्यादा आबादी वाले देश को और अधिक बच्चे क्यों चाहिए ? क्या आबादी बढ़ने से धर्म की रक्षा हो जाएगी?
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: Face to Face Madhya Pradesh: Bring 4 children.. get a reward of 1 lakh! Should population be related to politics or religion...
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm