Bihar DSP Transfer: पुलिस विभाग में एक के बाद एक बड़ा फेरबदल, 48 घंटे में 115 डीएसपी अधिकारियों का तबादला, जानें किसकी कहां हुई तैनाती

Ads

Bihar DSP Transfer: पुलिस विभाग में एक के बाद एक बड़ा फेरबदल, 48 घंटे में 115 डीएसपी अधिकारियों का तबादला, जानें किसकी कहां हुई तैनाती

  •  
  • Publish Date - May 17, 2026 / 08:58 AM IST,
    Updated On - May 17, 2026 / 09:05 AM IST

Bihar DSP Transfer | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • 54 डीएसपी अधिकारियों का तबादला
  • 115 अधिकारियों में बदलाव 48 घंटे में
  • गृह विभाग ने आदेश जारी किया

पटना: Bihar Police Transfer News बिहार सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पुलिस विभाग के डीएसपी स्तर के पदाधिकारियों का तबादला किया है (Bihar DSP Transfer)। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। जारी आदेश में 54 डीएसपी अधिकारी शामिल है, जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह की जिम्मेदारी दी गई है। (Bihar Police Transfer News)

Bihar Police Posting अधिसूचना के मुताबिक मो. अली अंसारी को एआईजी ट्रैफिक बिहार, आशीष कुमार सिंह को पटना का ट्रैफिक डीएसपी, अशफाक अंसारी को डीएसपी मद्य निषेध, मनोज राम को एएसपी सीआईडी, वंदना को एएसपी मद्य निषेध बनाया गया है।

इसके अलावा, रेशु कृष्णा को डीएसपी सीआईडी, महेश चौधरी को डीएसपी ईओयू, धीरज कुमार को एसडीपीओ इमामगंज गया, नीलाभ कृष्ण को सीनियर डीएसपी ईओयू, कमलेश कुमार को सीनियर डीएसपी सीआईडी कमजोर वर्ग की जिम्मेदारी मिली है।

आदेश में देखें किसको कहां मिली नई जिम्मेदारी

61 डीएसपी अधिकारियों का तबादला

आपको बता दें कि इससे ठीक एक दिन पहले सरकार ने 61 डीएसपी अधिकारियों का तबादला किया था। दोनों सूचियों को मिलाकर पिछले 48 घंटों के भीतर सम्राट सरकार ने कुल 115 डीएसपी अधिकारियों के कार्यक्षेत्र को बदल दिया है। इतनी बड़ी संख्या में हुए तबादलों से प्रशासनिक गलियारों में भारी हलचल है।

इन्हें भी पढ़ें:-

कितने डीएसपी अधिकारियों का तबादला हुआ है?

कुल 54 डीएसपी अधिकारियों का तबादला हुआ है।

क्या इससे पहले भी तबादले हुए थे?

हाँ, एक दिन पहले 61 अधिकारियों का तबादला हुआ था।

कुल कितने अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं?

पिछले 48 घंटों में कुल 115 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।