Bihar News Today: प्रदेश के इस जिले में अलग-अलग हादसों में तीन बच्चों समेत इतने लोगों की मौत, सात घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
Bihar News Today: भागलपुर जिले में चार अलग-अलग हादसों में तीन बच्चों और एक महिला समेत आठ लोगों की मौत हो गई।
Bihar News Today/Image Credit: AI
- भागलपुर जिले में चार अलग-अलग हादसों में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई।
- इन हादसों में 7 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।
- सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Bihar News Today: भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में चार अलग-अलग हादसों में तीन बच्चों और एक महिला समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार पहली घटना में मालदा मंडल में पूर्वी रेलवे के साहिबगंज-भागलपुर रेलखंड पर बृहस्पतिवार रात एक मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन रेलकर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उनका कहना है कि यह हादसा शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन और लक्ष्मीपुर भोरंग हॉल्ट के बीच हुआ। अधिकारियों के अनुसार मृतकों की पहचान झारखंड के साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ गांव निवासी राम प्रसाद (38), रामू (40) और रगड़ा (45) के रूप में हुई है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के निरीक्षक प्रभारी सिमरन चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेलवे ठेकेदार के अधीन कार्यरत चार श्रमिक अप लाइन पर रखरखाव कार्य के लिए जा रहे थे, वे डाउन लाइन पर पैदल चल रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार मालगाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। रेलवे प्रशासन और आरपीएफ संयुक्त रूप से दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।
झोपड़ियों पर पलटा ट्रक
अधिकारियों के अनुसार दूसरी घटना शुक्रवार को नवगछिया में हुई, जहां रेत लदा एक डंपर का पिछला टायर फटने के बाद वह झोपड़ियों पर पलट गया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में दो बच्चों और एक महिला की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों की पहचान राधा कुमारी (4), अंकुश कुमार (3) और इंदु देवी (50) के रूप में हुई है। (Bihar News Today) नवगछिया के अनुमंडल अधिकारी (एसडीओ) रोहित कर्दम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रभावित परिवारों को पहले ही दूसरी जगह आवास के लिए जमीन आवंटित की जा चुकी थी, लेकिन आजीविका संबंधी कारणों से उन्होंने फूस के घर खाली नहीं किए। डंपर इन्हीं झोपड़ियों पर पलट गया, जिनमें कई परिवार रह रहे थे।’’
कहां हुई और दो घटनाएं
Bihar News Today: अधिकारियों के मुताबिक तीसरी घटना में जिले के लोधीपुर थाना क्षेत्र के बिसनपुर जिछो गांव में शुक्रवार दोपहर एक डंपर की चपेट में आने से उपेंद्र मंडल नामक एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। अधिकारियों के अनुसार चौथी घटना भी इसी गांव में हुई, जहां सुबह स्कूल जा रहे अरविंद यादव नामक एक बच्चे की ई-रिक्शा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, परिजन जब तक घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Woman Judge Threat Case: 14 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाने वाली महिला जज को मिल रही धमकियां, अब मामले में हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, DGP को दिया ये आदेश
- Husband Catches Wife in Hotel: पुलिस वाले के साथ रंगरलियां मना रही थी पत्नी, अचानक होटल में आ धमका पति, फिर जो हुआ…
- CM Dhami Hands Appointment Letter: देवभूमि में नौकरियों की बहार.. CM पुष्कर सिंह धामी ने 187 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे अपॉइंटमेंट लेटर, कहा, ‘युवा ही राज्य की असल पूंजी’

Facebook


